इन 12 तरीकों से चमकती है किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

Published : Sep 06, 2019, 03:50 PM IST
इन 12 तरीकों से चमकती है किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

सार

भारतीय संस्कृति में घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कई परंपराएं प्रचलित हैं। इन मान्यताओं में बताए गए उपायों को अपनाकर कोई भी अपनी किस्मत चमका सकता है। हम आपको ऐसे ही 12 तरीके बता रहे हैं, जिनके जरिए आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं।  

उज्जैन. भारतीय संस्कृति में घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कई परंपराएं प्रचलित हैं। इन मान्यताओं में बताए गए उपायों को अपनाकर कोई भी अपनी किस्मत चमका सकता है। हम आपको ऐसे ही 12 तरीके बता रहे हैं, जिनके जरिए आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं।    

1. घर में मनी प्लांट लगाकर रोजाना उसकी देखरेख करें। अगर पेड़ का कोई पत्ता सूखा या पीला दिखे तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।  
2. घर की उत्तर दिशा में कुबेर महाराज की फोटो लगाकर रोजाना पूजा करें, और उस जगह को हमेशा साफ-सुथरा रखें। कुबेर देवता की कृपा बनी रहेगी, कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। 
3. घर में धूप बत्ती जलाने से घर के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। धूप बत्ती कई औषधियों को मिलाकर बनाई जाती है। इसके धुएं से नकारात्मकता और वातावरण के हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।
4. घर में विंड चाइम्स लगानी चाहिए। इसकी आवाज से घर की नकारात्मकता नष्ट हो सकती है और वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।
5. रोज सूबह उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय सूर्य का मंत्र 'ऊँ आद‌ित्याय नमः' का जप करें।
6. रोज घर से निकलते समय अपने इष्ट देव की विधिवत पूजा करें। समय कम होने पर धूप-दीप जलाकर प्रणाम करें और कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करें।
7. रोज सुबह जल्दी उठकर कुछ देर मेडिटेशन जरूर करें। मेडिटेशन से मन शांत होता है। शांत मन से किए गए काम में सफलता मिलने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।
8. देवी देवताओं पर चढ़ाए गए फूल और हार सूख जाने पर घर में नहीं रहने दें। सूखे हार-फूल को गमलों में या अन्य पेड़-पौधों की जड़ में डाल देना चाहिए।
9. बेडरूम और ब‌िस्तर पर भोजन करना अशुभ माना जाता है। भोजन हमेशा किचन में ही करना चाहिए, इससे राहु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। 
10. पूजा के समय तांबे के बर्तन में जल भरकर रखें और पूजा के बाद घर के सभी कमरों में ये जल तुलसी के या अशोक के पत्तों से छ‌िड़क दें। इससे नकारात्मकता नष्ट होती है।
11. न‌ियम‌ित तुलसी के पौधे को जल दें और शाम के समय दीपक जलाएं। इससे घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
12. रोज खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के ल‌िए और अंत‌िम रोटी कुत्ते के ल‌िए रखने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम