ये 5 उपाय चमका सकते हैं आपकी किस्मत, इनसे दूर होंगे वास्तु दोष और परेशानियां

Published : May 14, 2020, 03:13 PM IST
ये 5 उपाय चमका सकते हैं आपकी किस्मत, इनसे दूर होंगे वास्तु दोष और परेशानियां

सार

अगर घर में वास्तु से जुड़े दोष होते हैं तो परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है।

उज्जैन. कुछ आसान उपाय करने से घर के वास्तु दोष और परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये उपाय उज्जैन के वास्तु विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट द्वारा बताए गए हैं...

पहला उपाय
अगर घर में कोई वास्तु दोष है तो छत पर गमले में तुलसी का पौधा लगाएं। इस उपाय से घर के कई वास्तु दोष दूर हो सकते हैं। शाम को तुलसी के पास दीपक जलाने से सभी देवी-देवताओं की कृपा मिल सकती है।

दूसरा उपाय
घर के आंगन में या छत पर तुलसी को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और इस मंत्र का जाप करें। मंत्र- ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करें।

तीसरा उपाय
घर के मुख्य द्वार पर अंदर और बाहर की ओर गणेशजी की दो मूर्तियां लगाएं। ये मूर्तियां इस प्रकार लगाएं कि गणेशजी की पीठ एक-दूसरे से जुड़ी रहें। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती है।

चौथा उपाय
घर के मंदिर में किसी भी देवी-देवता की एक से अधिक मूर्ति या फोटो नहीं लगाना चाहिए। गणेशजी की 2, 4, 6, 8 यानी सम संख्या में 1 से ज्यादा प्रतिमा या मूर्ति लगा सकते हैं। इससे घर में शांति बनी रहती है।

पांचवां उपाय
घर में कभी भी बेकार सामान, टूटे-फूटे बर्तन, फर्नीचर, कचरा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष बढ़ते हैं और परेशानियां बनी रहती हैं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश