रोज सुबह करना चाहिए ये 8 काम, इनसे दुर्भाग्य भी बदल सकता है सौभाग्य में

Published : May 08, 2020, 10:33 AM IST
रोज सुबह करना चाहिए ये 8 काम, इनसे दुर्भाग्य भी बदल सकता है सौभाग्य में

सार

हर किसी के जीवन में समस्याएं आती-जाती रहती हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके जीवन में हमेशा कुछ न कुछ परेशानियां जरूर रहती है। 

उज्जैन. अगर आपके जीवन में भी लगातार समस्याएं बनी हुई हैं तो सुबह-सुबह कुछ आसान काम कर आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। ये काम बहुत ही आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है। इन उपायों से भगवान की कृपा हम पर बनी रहती है और दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। ये हैं वो 8 काम-

हथेली देखकर ये मंत्र बोलें
सुबह उठते ही अपने हाथों की दोनों हथेलियों को जोड़कर कुछ देर देखें और ये मंत्र बोलें। इससे देवताओं की कृपा बनी रहती है-
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
कलमूले तु गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्।।

भगवान की पूजा करें
सुबह स्नान आदि करने के बाद फूल, अगरबत्ती, दीपक आदि से भगवान की पूजा करें। इससे भी देवता प्रसन्न होते हैं। फूल ताजे ही होने चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अवश्य अर्पित करें।

सूर्य को अर्घ्य दें
सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। इससे पितरों की कृपा सदा हम पर बनी रहती है। तांबे के पानी में कुंकुम व लाल फूल भी होने चाहिए। इससे सूर्यदेव भी प्रसन्न होते हैं।

गायत्री मंत्र का जाप करें
रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे आपमें काम करने की क्षमता का विकास होगा-
ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

तुलसी को दीपक लगाएं
सुबह पूजा आदि करने के बाद तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक अवश्य लगाएं। इससे घर में पॉजीटिव एनर्जी बनी रहती है और नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं कर पाती।

बुजुर्गों का आशीर्वाद लें
रोज सुबह घर से निकलने से पहले अपने बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। इससे आपके बिगड़े काम फिर से बनने लगेंगे और आपकी तरक्की के रास्ते अपने आप खुलते जाएंगे।

गाय को रोटी दें या चारा खिलाएं
सुबह घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। इससे देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी क्योंकि गाय में सभी देवताओं का वास माना गया है। ये संभव न हो तो हरा चारा भी खिला सकते हैं।

मछलियों को आटे की गोलियां डालें
सुबह स्नान आदि करने के बाद समीप स्थित किसी कुएं या तालाब में मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें। इससे माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होंगी धन की समस्या का निदान होगा।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम