वेलेंटाइन डे: ये 7 वास्तु टिप्स बना सकते हैं आपकी लव लाइफ को रोमांटिक

Published : Feb 13, 2020, 10:58 AM IST
वेलेंटाइन डे: ये 7 वास्तु टिप्स बना सकते हैं आपकी लव लाइफ को रोमांटिक

सार

बेडरूम या पलंग के वास्तु विपरीत होने के कारण इसका असर हमारी लव लाइफ पर भी पड़ सकता है।

उज्जैन. यदि वास्तु के अनुसार बेडरूम में कुछ खास चीजें रखीं जाएं या कुछ खास टिप्स अपनाएं जाएं तो पति-पत्नी के बीच विवाद होने की संभावना बहुत कम हो जाती है और रोमांस लंबे समय तक बना रहता है। वेलेंनटाइन डे के मौके पर जानिए कुछ ऐसी ही खास वास्तु टिप्स-

1. बेडरूम में दो सुंदर सजावटी गमले रखें। समय-समय पर इनकी सफाई करते रहें। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
2. पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम भाग में कांच या सिरेमिक पॉट में छोटे-छोटे पत्थर या क्रिस्टल्स डालकर लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। इससे बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा फैलेगी।
3. बेडरूम सजाकर रखें, वहां कबाड़ न जमा होने दें। ध्यान रखें की वहां साइड टेबल पर कोई भी वस्तु धूल भरी, बेतरतीब और बिखरी हुई न हो। इससे नकारात्मकता फैलती है।
4. लव बर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक हैं, इनकी छोटी मूर्तियों का जोड़ा अपने बेडरूम में रखें। इनसे दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
5. बेडरूम में पानी से संबंधित पेंटिंग या तस्वीर न लगाएं। इसके स्थान पर रोमांटिक कलाकृति जैसे युगल पक्षी की तस्वीर लगा सकते हैं। बेडरूम में राधाकृष्ण की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
6. बेडरूम में खिड़की अवश्य होना चाहिए। कभी भी मुख्य द्वार की ओर पैर करके न सोएं। पलंग के सामने दर्पण नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से दांपत्य जीवन में परेशानियां बनी रहेंगी।
7. पति-पत्नी के बीच रोमांस बना रहे, इसके लिए बेडरूम की दक्षिण-पश्चिम दिशा में दिल की आकृति का रोज क्वाट्र्ज रखें।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश