ये 3 साधारण पौधे जगा सकते हैं सोई हुई किस्मत, इनकम बढ़ाने के साथ देते हैं और भी फायदे

वर्तमान समय में हर कोई अपने घर में पौधे लगाने पसंद करता है। कोई अपने घर की छत पर बागवानी करता है तो कोई अपने बॉलकनी में पौधा लगाता है। वास्तु के अनुसार भी घर में पौधे लगाना शुभ होता है, इससे मन को सुकून मिलता है और पॉजिटिविटी भी बढ़ती है।

Manish Meharele | Published : May 20, 2022 7:25 AM IST

उज्जैन. वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो आपकी किस्मत चमका सकते हैं। देखने में ये पौधे भले ही साधारण लगे लेकिन इनका प्रभाव असाधारण होता है। ये पौधे घर के अलावा आप अपने ऑफिस में भी लगा सकते हैं। इनके शुभ प्रभाव से आपके बिजनेस में भी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इनकी पॉजिटिविटी आपकी कई परेशानियां दूर करती हैं। आगे जानिए इन पौधों के बारे में…

क्रासुला का पौधा
वास्तु के अनुसार, ये पौधा बहुत ही शुभ होता है। आम भाषा में इसे कुबेराक्षी भी कहते हैं यानी कुबेर का पौधा। कुबेर ही धन-संपदा के स्वामी है। क्रासुला का पौधा जहां भी होता है, पॉजीटिव एनर्जी बढ़ाता है। इस पौधे को घर में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं। क्रासुला का पौधा मेन गेट के दाहिनी दिशा में रखना चाहिए, जहाँ से सूर्य की रौशनी इस पर पड़े। क्रासुला के पौधे को आम भाषा में जेड ट्री, लकी ट्री, मनी ट्री भी कहते हैं। ये पौधा आसानी से किसी भी नर्सरी में मिल सकता है।

शमी का पौधा
वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा भी शुभ फल देने वाला होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे शनि का पौधा कहा जाता है, उसके अनुसार इस पौधे में पानी डालने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। इस पत्तियां भी शनिदेव को चढ़ाई जाती हैं। वास्तु की मानें तो इस पौधे को घर में रखने से परेशानियां दूर होती हैं और धन लाभ के योग भी बनते हैं। ये पौधा किसी की भी किस्मत चमका सकता है। 

मनी प्लांट
ये पौधा हर उस घर में पाया जाता है, जहां के लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है। इसकी ऊपर जाती हुई बेल हमारे घर की बरकत भी बढ़ाती है। इसे मां लक्ष्मी का पौधा भी कहा जाता है। इसे आप घर या ऑफिस में कहीं भी लगा सकते हैं। इससे धन लाभ तो होता ही है साथ में आपका सोया हुआ भाग्य भी जाग सकता है। इसकी पॉजिटिव एनर्जी हर तरह की परेशानी को घर से बाहर ही रखती है।

ये भी पढ़ें-

गृह प्रवेश करते समय मरी छिपकली दिखना होता है अपशकुन, जानें छिपकली से जुड़े ऐसे ही 10 संकेत


मंगल का राशि परिवर्तन इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, गुस्से पर काबू रखें नहीं तो फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में

शनि, सूर्य और हनुमानजी की पूजा के लिए खास है ज्येष्ठ मास, इसी महीने में श्रीराम से मिले थे हनुमान
 

Share this article
click me!