वास्तु टिप्स: प्लॉट खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 7 बातें, नहीं तो बाद में होना पड़ सकता है परेशान

Published : Mar 28, 2020, 08:39 PM IST
वास्तु टिप्स: प्लॉट खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 7 बातें, नहीं तो बाद में होना पड़ सकता है परेशान

सार

मकान बनाने की शुरूआत प्लॉट खरीदने से होती है। बाकी बातों का ध्यान उसके बात ही रखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्लॉट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

उज्जैन. मकान बनाने की शुरूआत प्लॉट खरीदने से होती है। बाकी बातों का ध्यान उसके बात ही रखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्लॉट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, नहीं तो भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये जरूरी टिप्स इस प्रकार हैं...

प्लॉट खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान...
1. प्लॉट खरीदने से पहले ये देखें कि वो निचले हिस्से में तो नहीं है। यदि ऐसा होता है तो बारिश के दिनों में आपको परेशानी हो सकती है और इससे मन में हीन भावना भी आती है।
2. प्लॉट के आस-पास नाला, श्मशान, कब्रिस्तान आदि नहीं होना चाहिए।
3. प्लॉट के नजदीक कोई खंडहर या पुराना कुआं भी नहीं होना चाहिए। इससे घर का ओरामंडल प्रभावित होता है।
4. प्लॉट खरीदते समय ध्यान रखें कि मकान का मेन गेट उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
5. जहां तक संभव हो दक्षिणमुखी प्लॉट लेने से बचना चाहिए।
6. प्लॉट के सामने बगीचा या खुला स्थान हो तो बेहतर रहता है।
7. प्लॉट ऐसा होना चाहिए जो सामने की ओर कम चौड़ा व पीछे से अधिक चौड़ा हो।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Maha Navami 2026: महानवमी पर कौन-कौन से पाठ करने चाहिए? जानें दुर्गा मां की आराधना के खास पाठ
Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम