Vastu Tips: चाहते हैं नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ तो ऑफिस में यहां लगाएं 7 घोड़ों की तस्वीर

Published : Jun 26, 2022, 05:25 PM IST
Vastu Tips: चाहते हैं नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ तो ऑफिस में यहां लगाएं 7 घोड़ों की तस्वीर

सार

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार, घर में रखी हर एक चीज का असर हमारे जीवन पर शुभ या अशुभ रूप में दिखाई देता है। इन चीजों में तस्वीरें भी शामिल हैं।  

उज्जैन. घर में कुछ खास तस्वीरें लगाने से शुभ फल पाए जा सकते हैं साथ ही इससे वास्तु दोष भी दूर होते हैं। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के अनुसार दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ होता है अगर आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है। दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं। ऐसी तस्वीर घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे किस दिशा और कहां पर लगाना चाहिए, इसकी जानकारी इस प्रकार है…

इसलिए खास है ये तस्वीर
वास्तु के अनुसार, घोड़े गति और ताकत का प्रतीक हैं। दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर से पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न होती है जो आपको प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की और सफलता दिलाती है। घोड़े की तस्वीर से लाइफ में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं। धार्मिक दृष्टि से भी घोड़े बहुत ही शुभ माने गए हैं। भगवान सूर्यदेव जिस रथ पर सवारी करते हैं वो भी 7 घोड़ों का है जो 7 दिनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। घोड़े सदैव चलते रहने का संदेश देते हैं, जिससे सफलता मिलने की उम्मीद रहती है। 

बिजनेस में सफलता पाने के लिए ध्यान रखें ये बातें
बिजनेस में सफलता के लिए ऑफिस में 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। इस तस्वीर में घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए और दक्षिण दीवार पर तस्वीर लगानी चाहिए। इस तस्वीर को घर में लगाने से जल्दी ही अच्छी नौकरी, नौकरी में प्रमोशन और सामाजिक मान-सम्मान के अलावा धन लाभ का भी योग बनता है।

घर में यहां लगाएं घोड़ों की तस्वीर
वैसे तो इस प्रकार की तस्वीर को घर में कहीं पर भी लगा सकते हैं लेकिन इसे घर की पूर्व दिशा में लगाने से अधिक लाभ मिलता है। घोड़े का फोटो खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घोड़े का चेहरा प्रसन्नचित मुद्रा में हो, ना कि आक्रोशित हो। अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो घर या दफ्तर के उत्तर पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखें। सात घोड़ों की तस्वीर आपके करियर में बरकत लाती हैं और सात घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से जीवन में धन संबंधी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलते।

 

ये भी पढ़ें-

भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए किसी को ये 9 गुप्त बातें


वो कौन-सा काम है जो हमेशा अकेले में ही करना चाहिए और कौन-सा काम 4 लोगों के साथ मिलकर?

जो लोग गाय, ब्राह्मण और अग्नि सहित इन 8 की ओर पैर करके बैठते हैं उनके बुरे दिन तुरंत शुरू हो जाते हैं

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश