Vivah Panchami 2022: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए 28 नवंबर को शुभ योग में करें ये 5 उपाय

Published : Nov 28, 2022, 06:00 AM IST
Vivah Panchami 2022: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए 28 नवंबर को शुभ योग में करें ये 5 उपाय

सार

Vivah Panchami 2022: सुखी वैवाहिक जीवन हर कोई चाहता है, लेकिन सभी को ये सुख नहीं मिल पाता। हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय भी खास मौकों पर करने चाहिए। विवाह पंचमी भी उन खास मौकों में से एक है।  

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2022) का पर्व मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर त्रेतायुग में श्रीराम और देवी सीता का विवाह हुआ था। इस बार ये तिथि 28 नवंबर, सोमवार को है। इस दिन वृद्धि, ध्रुव और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 शुभ योग भी बन रहे हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस तिथि पर यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

उपाय 1
विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और देवी सीता की पूजा करें। श्रीराम को सफेद और देवी सीता को लाल चुनरी अर्पित करें। इसके बाद पूजा स्थान पर ही बैठकर नीचे लिखी चौपाई का कम से कम 11 माला जाप करें। जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करें। ये है चौपाई-
मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर साँवरो।
करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो॥


उपाय 2
विवाह से पहले सीताजी ने देवी पार्वती की पूजा की जाती है और श्रीराम को ही पति रूप में पाने के लिए प्रार्थना की थी। उसी स्तुति का पाठ इस दिन करना चाहिए। ये स्तुति राम चरित मानस में वर्णित है। ये स्तुति है- 
जय जय गिरिराज किसोरी। जय महेस मुख चंद चकोरी…भव भव विभव पराभव कारिनि। बिस्व बिमोहनि स्वबस बिहारिनि।।


उपाय 3
विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और देवी सीता की पूजा करें और गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। बाद में ये खीर पति-पत्नी दोनों एक साथ बैठकर खाएं और सुख वैवाहिक जीवन की कामना करें। इस उपाय से भी मैरिड लाइफ में खुशियां बनी रह सकती हैं।


उपाय 4 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए शुक्र ग्रह का खास महत्व होता है। इसलिए विवाह पंचमी पर नीचे लिखे शुक्र ग्रह के मंत्रों में से एक एक का जाप विधि-विधान करें-
एकाक्षरी बीज मंत्र- ॐ शुं शुक्राय नम:
तांत्रिक मंत्र- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:


उपाय 5
विवाह पंचमी पर घर के आस-पास कहीं केले का पौधा लगाएं और पति-पत्नी दोनों मिलकर उसकी सेवा करें यानी समय-समय पर पानी खाद आदि दें। ये पौधा जैसे-जैसे बढ़ा होगा, आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बढ़ती जाएंगी।


ये भी पढ़ें-

Vivah Panchami 2022: श्रीराम सीता स्वयंवर में गए थे या नहीं, कितनी आयु में हुआ था इनका देवी सीता से विवाह?

Interesting facts of Ramayana: दो अलग-अलग पिता की संतान थे वानरराज बाली और सुग्रीव, फिर ये भाई कैसे हुए?

महाभारत का फेमस कैरेक्टर था ये ’ट्रांसजेंडर’, श्राप-वरदान और बदले से जुड़ी है इनकी रोचक कहानी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश