करवा चौथ पर लाइफ पार्टनर को क्या चीज उपहार में दें और पत्नी किस रंग के कपड़े पहनें? जानिए अपनी राशि से

Published : Oct 14, 2019, 09:01 AM IST
करवा चौथ पर लाइफ पार्टनर को क्या चीज उपहार में दें और पत्नी किस रंग के कपड़े पहनें? जानिए अपनी राशि से

सार

इस बार 17 अक्टूबर, गुरुवार को सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए व्रत रखती हैं।

उज्जैन. रात को जब चांद निकलता है तो चंद्र पूजा की जाती है फिर पति की पूजा का विधान है। महिलाओं के लिए ये पर्व बहुत ही खास होता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल द्विवेदी के अनुसार, करवा चौथ पर यदि पत्नी विशेष रंग के कपड़े पहनें और पति राशि के अनुसार अपनी पत्नी को उपहार दें तो पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में सदैव खुशहाली रहेगी और प्रेम भी बढ़ेगा। जानिए करवा चौथ पर पत्नी कौन से रंग के कपड़े पहनें और पति अपनी पत्नी को क्या उपहार दें सकते हैं-

मेष राशि
क्या उपहार दें- इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र है। आप अपनी पत्नी को उसकी पसंद के वस्त्र, आभूषण, कार, परफ्यूम के साथ ही गोल्डन ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
किस रंग के कपड़े पहनें- इस राशि का स्वामी मेष है। इस राशि की महिलाओं को राशि अनुसार पार्टनर से प्यार बढ़ाने के लिए पिंक, क्रीम या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

वृषभ राशि
क्या उपहार दें- जिन लोगों की राशि वृषभ है, उनके दांपत्य जीवन का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग अपनी पत्नी को लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व ताम्बे की वस्तुएं उपहार में दे तो शुभ और समृद्धिदायक रहेगा।
किस रंग के कपड़े पहनें- इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाली महिलाएं गहरे लाल, केसरिया और हल्के लाल रंग के कपड़ों का चयन करें तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि
क्या उपहार दें- इस राशि के दांपत्य जीवन का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग अपनी पत्नी को साहित्यिक पुस्तकें, सोने की चेन या अन्य आभूषण अथवा पीली रंग की सजावती वस्तुएं और वस्त्र आदि दे सकते हैं।
किस रंग के कपड़े पहनें- इस राशि का स्वामी बुध है। मिथुन राशि वाली महिलाओं को इस दिन कॉर्न येलो और गोल्डन येलो रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

कर्क राशि
क्या उपहार दें- कर्क राशि वाले लोगों के वैवाहिक जीवन का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग अपनी पत्नी को मोबाइल, लेपटॉप, आईपॉड, कार आदि उपहार दे सकते हैं। ब्लू या काले रंग की वस्तुएं या स्टेनलेस स्टील की वस्तुएं भी आप गिफ्ट में दे सकते हैं। 
किस रंग के कपड़े पहनें- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। कर्क राशि वाली महिलाओं को अपने पति को खुश करने के लिए फिरोजी और लाइट ब्लू रंग के कपड़ों का चयन करना चाहिए।

सिंह राशि
क्या उपहार दें-- इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन को शनि प्रभावित करता है। इस राशि के लोग अपनी पत्नी को पायल, बिछिया, ब्रेसलेट, पत्थर के बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी और पैर में पहनने के आभूषण आदि उपहार में दे सकते हैं।
किस रंग के कपड़े पहनें- इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि की महिलाओं को पर्पल, आइस ब्लू और बेबी ब्लू कलर के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

कन्या राशि
क्या उपहार दें-- राशि कुंडली के अनुसार कन्या राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग अपनी पत्नी को सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, कम्प्यूटर, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं।
किस रंग के कपड़े पहनें-इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाली महिलाओं के लिए केसरिया और ऑरेंज कलर के लाइट शेड्स वाले कपड़े शुभ और समृद्धि दायक रहेंगे।

धनु राशि
क्या उपहार दें- राशि कुंडली के अनुसार धनु राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन का स्वामी बुध है। अत: इस राशि के लोग अपनी पत्नी को सुन्दर पेन सेट, हरे रंग की कोई भी वस्तु जैसे सनेरी या फोटो जिसमें हरियाली दिखाई गई हो के अलावा हाथ में पहनने के आभूषण जैसे- कंगन, बाजूबंद आदि दे सकते हैं। 
किस रंग के कपड़े पहनें- धनु राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि वाली महिलाओं को करवा चौथ के दिन एमरॉल्ड ग्रीन, लाइम ग्रीन और मिंट ग्रीन कलर के कपड़े पहनना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

मकर राशि
क्या उपहार दें- इन लोगों के वैवाहिक जीवन पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहता है इसलिए इस राशि के लोग अपनी पत्नी को चांदी की बनी वस्तुएं, मोतियों का हार, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप के बने उपहार, आइसक्रीम, चॉकलेट्स उपहार में दे सकते हैं।
किस रंग के कपड़े पहनें- इस राशि का स्वामी शनि है। ज्योतिष के नजरिये से इस राशि की महिलाओं के लिए एंटीक व्हाइट, ऑफ  व्हाइट और व्हाइट-ब्लू रंग का कॉम्बिनेशन शुभ और समृद्धि दायक रहेगा।

कुंभ राशि
क्या उपहार दें- राशि कुंडली के अनुसार कुंभ राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोग अपनी पत्नी को सोने की चेन या आभूषण, माणिक, ताम्बे की कोई वस्तु, कोई बड़ा शोपीस, एंटीक वस्तु, लकड़ी के शो पीस या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं।
किस रंग के कपड़े पहनें- इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की महिलाएं सुनहरे, पीले, और ब्राइट येलो रंग के कपड़े इस दिन पहनें तो बहुत ही शुभ रहेगा। पीले और केसरिया रंग का कॉम्बिनेशन भी पहन सकते हैं।

मीन राशि
क्या उपहार दें- इस राशि वाले लोगों के दांपत्य जीवन का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को अपनी पत्नी को कांसे से बनी मूर्तियां, हरे वस्त्र, पन्ने की अंगूठी, कमर में पहनने के आभूषण, गणेशजी की मूर्ति या फोटो, उपन्यास (नॉवेल), पुस्तक या लेखनी उपहार में देनी चाहिए।  
किस रंग के कपड़े पहनें- इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि की महिलाएं डार्क ग्रीन, नेचुरल ग्रीन के साथ ग्रीन और येलो रंग का कॉम्बिनेशन भी पहन सकती हैं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम