Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर करें ये 4 उपाय, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

Hartalika Teej 2022: इस बार 30 अगस्त, मंगलवार को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहे जीवनसाथी के लिए भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। 
 

Manish Meharele | Published : Aug 29, 2022 12:58 PM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej 2022) का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार ये पर्व 30 अगस्त, मंगलवार को किया जाएगा। इस दिन देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है। वहीं कुंवारी कन्या मनचाहे पति के लिए ये व्रत करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन अगर कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो हर कामना पूरी हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

करें देवी भागवत के आसान उपाय
हरतालिका तीज पर कुछ विशेष उपाय करने से देवी पार्वती प्रसन्न होती हैं। देवी की कृपा पाने के लिए देवी भागवत में भी कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। हरतालिका तीज पर माता पार्वती का अभिषेक केसर मिश्रित जल से करने पर वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। गाय के दूध से अभिषेक करें तो योग्य संतान की प्राप्ति होती है। 

देवी पार्वती को जरूर अर्पित करें ये चीजें 
हरतालिका तीज पर देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री जैसे चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर, मेहंदी आदि चीजें जरूर अर्पित करें। इससे देवी प्रसन्न होती हैं और आपकी हर कामना पूरी कर सकती हैं। बाद में किसी शुभ दिन किसी ब्राह्मण स्त्री को भोजन के लिए आमंत्रित करें और ये सभी चीजें उसे दान कर दें। 

शीघ्र विवाह के लिए ये उपाय करें
अगर किसी लड़की के विवाह में परेशानियां आ रही हैं तो वह हरतालिका तीज पर साबूत हल्दी की गांठ की एक माला बनाकर देवी पार्वती को पहनाएं। इससे जल्दी ही विवाह के योग बनेंगे और योग्य पति भी मिलेगा। मनोकामना पूरी होने के बाद अगली हरतालिका तीज पर देवी को सुहाग की सामग्री भेंट करें। 

इन बातों का रखें खास ध्यान
हरतालिका तीज पर किसी पर भी क्रोध न करें। कोई बुरा विचार मन में न लाएं और किसी की चुगली या बुराई न करें। पूरे दिन शांत मन से शिव-पार्वती का ध्यान करें और मन ही मन मंत्रों का जाप करते रहें। इससे निराहार होने पर भी आपको एनर्जी मिलती रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर करें राशि अनुसार उपाय, दूर होंगी लव लाइफ की परेशानियां


Hartalika Teej 2022 Katha: ये है हरतालिका तीज व्रत की कथा, इसे सुने बिना अधूरा माना जाता है ये व्रत

Hartalika Teej 2022: 1 नहीं 3 शुभ योगों में किया जाएगा हरतालिका तीज व्रत, महिलाएं ध्यान रखें ये 5 बातें
 

Share this article
click me!