दिवाली की रात करें एकाक्षी नारियल की पूजा, धन लाभ के लिए इसे तिजोरी में रखें

Published : Nov 08, 2020, 10:55 AM IST
दिवाली की रात करें एकाक्षी नारियल की पूजा, धन लाभ के लिए इसे तिजोरी में रखें

सार

हिंदू पूजा में नारियल का विशेष महत्व है। कोई भी पूजा बिना नारियल के पूरी नहीं मानी जाती। ज्योतिष शास्त्र में नारियल के भी कई प्रकार बताए गए हैं, एकाक्षी नारियल भी उन्हीं में से एक है। इस नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।

उज्जैन. हिंदू पूजा में नारियल का विशेष महत्व है। कोई भी पूजा बिना नारियल के पूरी नहीं मानी जाती। ज्योतिष शास्त्र में नारियल के भी कई प्रकार बताए गए हैं, एकाक्षी नारियल भी उन्हीं में से एक है। इस नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, यह नारियल आसानी से नहीं मिलता। हजारों में कोई एक नारियल एकाक्षी होता है। जिसके घर में एकाक्षी नारियल होता है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं अर्थात वहां धन और सुख-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। दिवाली की रात इसकी पूजा करनी चाहिए। जानिए कैसा होता है एकाक्षी नारियल और उसके उपाय…

कैसा होता है एकाक्षी नारियल
ये नारियल दिखने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन इसके ऊपर आंख के समान एक चिह्न होता है। इसलिए इसे एकाक्षी (एक आंख वाला) नारियल कहते हैं। इसे घर में रखने से ही कई प्रकार की समस्याएं स्वत: ही दूर हो जाती हैं।

ये हैं एकाक्षी नारियल के उपाय
1.
जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, उस घर के लोगों पर तांत्रिक क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता है और उस परिवार के सदस्यों को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व यश प्राप्त होता है।
2. दीपावली की रात एकाक्षी नारियल की पूजा करके अपने पूजा स्थान पर रखने से धन से संबंधित फायदे हो सकते हैं।
3. एकाक्षी नारियल को सिद्ध कर घर या दुकान की तिजोरी में रखा जाए तो हमेशा बरकत बनी रहती है।
4. किसी विशेष काम के लिए घर से निकलते से पहले एकाक्षी नारियल की पूजा करने से उस काम में सफलता मिलने के योग बढ़ जाते हैं।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

मान्यता: भगवान विष्णु के पैरों की ओर ही बैठती हैं देवी लक्ष्मी, जानें इसके पीछे का लाइफ मैनेजमेंट

दिवाली से पहले बन रहे हैं खरीदारी के 8 शुभ मुहूर्त, जानिए किस दिन क्या खरीद सकते हैं

दीपावली 14 नवंबर को, अंधकार के विरुद्ध लड़ने का संदेश देता है ये उत्सव, जानें इससे जुड़ा लाइफ मैनेजमेंट

ये 10 काम करने वालों से रूठ जाती हैं देवी लक्ष्मी, ऐसे लोग जिंदगी भर बने रहेंगे गरीब

दीपावली से पहले घर से हटा दें ये 7 चीजें, इनसे बढ़ती है गरीबी और निगेटिविटी

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश