पीएम मोदी के इस अभियान को दीपिका ने किया सपोर्ट, प्रधानमंत्री ने कही ये बात

पीएम मोदी के इस अभियान को दीपिका ने किया सपोर्ट, प्रधानमंत्री ने कही ये बात

Published : Oct 22, 2019, 03:24 PM IST

महाराष्ट्र की रहने वाली सिंधु ताई एक समाजसेविका हैं, जो अनाथ बच्चों का सहारा हैं और वे उनके लिए काम करती हैं।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस अक्सर पीएम मोदी के काम की तारीफ करते हैं और उनके द्वारा शुरू किए गए अभियानों के साथ जुड़ते हैं और लोगों से भी जुड़ने के लिए अनुरोध करते नजर आते हैं। अब हाल ही में पीएम मोदी के अभियान 'भारत की लक्ष्मी' के सपोर्ट में दीपिका पादुकोण नजर आई हैं। 

ट्विटर पर शेयर किया वीडियो 

दरअसल, ट्विटर पर एक्ट्रेस का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें उनके साथ भारतीय शटलर पीवी सिंधू भी नजर आ रही हैं। इसमें दोनों समाजसेविका सिंधुताई सप्काल के बारे में बताती नजर आ रही हैं। वे बता रही हैं, 'एक लक्ष्मी अपने घर में समृद्धि और सुख लाती है लेकिन सिंधु ताई जैसे देश की बेटियां पूरे भारत का नाम रोशन करती हैं। यह दिवाली ऐसी ही भारत की लक्ष्मियों के नाम करें।' इनके इस वीडियो को पीएम मोदी ने दोनों स्टार्स की जमकर तारीफ की। 

इस पर आधारित है अभियान

दरअसल, 'भारत की लक्ष्मी' अभियान पीएम नरेंद्र मोदी की सोच पर आधारित है। मोदी ने सवालिया अंदाज में कहा था, 'क्या इस दीवाली ऐसी महिलाओं का सम्मान हम कर सकते हैं, भारत की इस लक्ष्मी के सम्मान का कार्यक्रम कर सकते हैं।' उन्होंने कहा था कि हमारे आसपास कई ऐसी बेटियां, बहुएं, महिलाएं होंगी जो अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं, असाधारण काम कर रही होंगी। उन्होंने सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा भारत की लक्ष्मी हैशटैग (#BharatKiLaxmi) के साथ ज्यादा से ज्यादा कहानियां शेयर करने को भी कहा था।

कौन हैं सिंधु ताई ? 

महाराष्ट्र की रहने वाली सिंधु ताई एक समाजसेविका हैं, जो अनाथ बच्चों का सहारा हैं और वे उनके लिए काम करती हैं। ताई की शादी महज 10 साल की उम्र में उनसे अधिक उम्र के व्यक्ति से कर दी गई थी। कुछ सालों बाद आगे पढ़ने की इच्छा जताई तो ससुराल वालों ने विरोध करते हुए उन्हें घर से निकाल दिया था। तब वह गर्भवती थीं। उन्होंने काफी समय तक ट्रेनों में भीख मांगी और श्मशान घाट तक में रातें बिताईं। बाद में उन्होंने अनाथ बच्चों को सहारा देना शुरू किया और आज 1000 से ज्यादा अनाथ बच्चों की वह मां हैं।
 

04:04Shahrukh Khan Birthday: 60 साल के किंग खान...आधी रात से घर के बाहर फैंस कर रहे बर्थ-डे विश
04:29Salman Khan ने बच्ची को लगाया गले और... ISRL सीजन 2 की लॉन्चिंग पर जमकर की मस्ती
05:57Sardaar Ji 3 : Diljit Dosanjh की Film में Pak Actress Hania Amir पर बवाल, लग सकता Ban
02:26Karisma Kapoor Ex Husband Dies : Polo खेलते समय हुआ Sunjay Kapoor का निधन । Heart Attack
01:2251 की उम्र में ऐसा जलवा, Malaika Arora के White Look ने उड़ाए होश
04:09Vindu Dara Singh ने Operation Sindoor को बताया जबरदस्त, PM Modi के हो गए फैन
08:54अनुपम खेर से लेकर अनु मलिक तक, Operation Sindoor पर क्या बोला Bollywood । India Pakistan War
03:10फूलों से सजी एंबुलेंस और आगे बाइक पर पुलिसकर्मी... अंतिम यात्रा पर अनिल-बोनी की मां निर्मल कपूर
02:10Anil Kapoor की मां Nirmal Kapoor का निधन: अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई सेलेब्स
05:28'सुन लो पाकिस्तान, तेरे 6 टट्टुओं से नहीं डरने वाला हिंदुस्तान', पहलगाम पहुंचा एक्टर। Atul Kulkarni