धर्मेन्द्र ने पहली बार दिखाया अपना फॉर्महाउस, पराठे खाते हुए कही ये बात : Video

धर्मेन्द्र ने पहली बार दिखाया अपना फॉर्महाउस, पराठे खाते हुए कही ये बात : Video

Published : Dec 05, 2019, 08:36 PM IST

बता दें कि धर्मेन्द्र का फॉर्महाउस लोनावला में स्थित है और अब वो अपना ज्यादातर वक्त यहीं बिताते हैं। 

मुंबई। 83 साल के हो चुके धर्मेंद्र इन दिनों फिल्मों से दूर अपने फार्म हाउस पर वक्त गुजार रहे हैं। आए दिन उनके नए-नए वीडियो सामने आते हैं, जिनमें वो अपने फैन्स से रूबरू होते हैं। हाल ही में धर्मेन्द्र ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने फॉर्महाउस में बैठकर मैथी के पराठे खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने लिखा-  "ये सब कुछ उसने दिया है, जो चुपचाप एक दिन ले जाएगा। वो जिंदगी बड़ी खूबसूरत है दोस्तों, जियो इसे जी जान से जियो।'' वीडियो में धर्मेन्द्र कहते हैं- पराठा खा रहा हूं मैथी वाला। खाएंगे आप? मजेदार है, मेरे खेत की मैथी। धर्मेन्द्र का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- ''जिंदगी को जीना तो पाजी हमने आपसे सीखा है। अच्छा इंसान कैसे बना जाता है और लोगों के दिलों में अपने लिए जगह कैसे बनाई जाती है। लव यू धरम पाजी।'' बता दें कि धर्मेन्द्र का फॉर्महाउस लोनावला में स्थित है और अब वो अपना ज्यादातर वक्त यहीं बिताते हैं। 

04:04Shahrukh Khan Birthday: 60 साल के किंग खान...आधी रात से घर के बाहर फैंस कर रहे बर्थ-डे विश
04:29Salman Khan ने बच्ची को लगाया गले और... ISRL सीजन 2 की लॉन्चिंग पर जमकर की मस्ती
05:57Sardaar Ji 3 : Diljit Dosanjh की Film में Pak Actress Hania Amir पर बवाल, लग सकता Ban
02:26Karisma Kapoor Ex Husband Dies : Polo खेलते समय हुआ Sunjay Kapoor का निधन । Heart Attack
01:2251 की उम्र में ऐसा जलवा, Malaika Arora के White Look ने उड़ाए होश
04:09Vindu Dara Singh ने Operation Sindoor को बताया जबरदस्त, PM Modi के हो गए फैन
08:54अनुपम खेर से लेकर अनु मलिक तक, Operation Sindoor पर क्या बोला Bollywood । India Pakistan War
03:10फूलों से सजी एंबुलेंस और आगे बाइक पर पुलिसकर्मी... अंतिम यात्रा पर अनिल-बोनी की मां निर्मल कपूर
02:10Anil Kapoor की मां Nirmal Kapoor का निधन: अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई सेलेब्स
05:28'सुन लो पाकिस्तान, तेरे 6 टट्टुओं से नहीं डरने वाला हिंदुस्तान', पहलगाम पहुंचा एक्टर। Atul Kulkarni