काजल अग्रवाल ने पहली बार दिखाया 6 महीने के बेटे का चेहरा, VIDEO में देखें नील की क्यूटनेस

काजल अग्रवाल ने पहली बार दिखाया 6 महीने के बेटे का चेहरा, VIDEO में देखें नील की क्यूटनेस

Published : Oct 08, 2022, 04:34 PM IST

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू का बेटा नील करीब 6 महीने का हो गया है। शनिवार को कपल को बेटे के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान गौतम लगेज संभाल रहे थे, वहीं काजल बेटे को प्रम में बैठाकर उसे धकेल रही थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने पहली बार अपने बेटे नील का चेहरा सबको दिखा दिया है। दरअसल, शनिवार को काजल पति गौतम किचलू और बेटे नील के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। वे कहां रवाना हुए हैं, यह तो खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन तीनों ने इस मौके पर पैपराजी को पोज दिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अक्सर साझा करती हैं तस्वीरें

वैसे काजल अक्सर सोशल मीडिया पर नील की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन उन्होंने कभी किसी तस्वीर में उसका चेहरा नहीं दिखाया। पिछली बार काजल ने नील की फोटो पिछले महीने ही साझा की थी, इसमें वे बेटे को कंगारू बैग में बिठाए अपने सीने से चिपकाए दिखाई दी थीं। काजल ने इसके साथ डबल दी ट्रबल और ट्वाइस द फन को हैश टैग किया था। इसे पहले अगस्त में बेटे के 4 महीने के होने पर भी उन्होंने एक तस्वीर साझा की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "मेरी जिंदगी के प्यार को चार महीने पूरे होने पर शुभकामनाएं और सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

19 अप्रैल को हुआ बेटे का जन्म

काजल अग्रवाल इसी साल 19 अप्रैल को पहली बार मां बनीं। बेटे के जन्म की खुशखबरी उनके पति बिजनेसमैन गौतम किचलू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। गौतम ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसके ऊपर लिखा था, "यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि 19 अप्रैल 2022 को हमारे बेटे नील किचलू का जन्म हो गया है।" गौतम बने इसके नीचे बच्चे का स्वागत करने वालों में पैरेंट्स के रूप में काजल और अपना, दादा-दादी, नाना-नानी, चाचा-चाची और मामा-मामी तक का नाम मेंशन किया था। गौतम ने फोटो के कैप्शन में लिखा था, "हमारे दिल भरे और कृतज्ञता से पूर्ण हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।" बता दें कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी की थी।

काजल की अपकमिंग फ़िल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल को पिछली बार तमिल फिल्म 'हे सिनामिका' में देखा गया था, जो 3 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म में दल्कीर सलमान और अदिति राव हैदरी की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनकी तीन फ़िल्में 'Karungaapiyam'(तमिल), 'Ghosty' (तमिल) और 'उमा' (हिंदी) बनकर तैयार हैं, जो इसी साल रिलीज हो सकती हैं।  जबकि वे एक अन्य फिल्म 'इंडियन 2' में भी काम कर रही हैं। इस तमिल फिल्म में वे कमल हासन की हीरोइन के रूप में दिखाई देंगी।"

और पढ़ें...

GoodBye: आखिर क्यों रश्मिका मंदाना को पैरेंट्स से कहना पड़ा- मेरी जिंदगी को कंट्रोल करने की कोशिश मत करो?

18 साल पहले अजय देवगन संग काम कर चुका PS1 का यह एक्टर, आज भी फिल्म में उनकी एंट्री पर बजाता है तालियां

GoodBye Day 1 Box Office: धीमी शुरुआत, फिर भी कई फिल्मों पर भारी, जानिए अमिताभ-रश्मिका की फिल्म की कमाई

65 साल के अनिल कपूर का पत्नी के साथ यह अंदाज़ देखा तो बेटियों से लेकर दामादों तक ने दिया ऐसा रिएक्शन

 

03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
04:04Shahrukh Khan Birthday: 60 साल के किंग खान...आधी रात से घर के बाहर फैंस कर रहे बर्थ-डे विश
04:29Salman Khan ने बच्ची को लगाया गले और... ISRL सीजन 2 की लॉन्चिंग पर जमकर की मस्ती
05:57Sardaar Ji 3 : Diljit Dosanjh की Film में Pak Actress Hania Amir पर बवाल, लग सकता Ban
02:26Karisma Kapoor Ex Husband Dies : Polo खेलते समय हुआ Sunjay Kapoor का निधन । Heart Attack
01:2251 की उम्र में ऐसा जलवा, Malaika Arora के White Look ने उड़ाए होश