ट्रैक पर रोलर ब्लेडिंग कर रहे थे विद्युत जामवाल, अचानक सामने आ गया बच्चा, देखें मजेदार वीडियो

ट्रैक पर रोलर ब्लेडिंग कर रहे थे विद्युत जामवाल, अचानक सामने आ गया बच्चा, देखें मजेदार वीडियो

Published : Aug 04, 2022, 05:59 PM ISTUpdated : Aug 04, 2022, 06:00 PM IST

एक्शन सुपरस्टार vidyut jammwal को कुछ नया ट्राय करने से कोई नहीं रोक सकता। कभी वे बिल्डिंग बना रहे कारीगर के साथ कंस्ट्रक्शन बल्डिंग से लटकते हुए वीडियो बनाते हैं तो कभी अपने स्टंट वीडियो शेयर करते हैं। अब विद्युत ने रोलर ब्लेडिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसके अंत में एक मजेदार ट्विस्ट है। देखें वीडियो...

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'कमांडो' (Commando) और 'खुदा हाफिज' (Khuda Hafiz) जैसी हार्डकोर एक्शन सीरीज करने वाले एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) हमेशा कुछ नया करके अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं। हाल ही में विद्युत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे ट्रैक पर रोलर ब्लेडिंग (स्केटिंग) करते हुए नजर आए। इस वीडियो के अंत में विद्युत अचानक सामने आए एक बच्चे से टकराकर गिर पड़े। वह बच्चा भी विद्युत से टकराकर गिर पड़ा। हालांकि, दोनों को कोई चोट नहीं लगी और विद्युत ने भी उठकर तुरंत बच्चे के पास पहुंचकर उसका हाल जाना। इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा, 'रोलर ब्लेडिंग, समुद्र की लहरों जैसा। प्लीज इसे बच्चों के आस-पास ही ट्राय करें। शुक्रिया बेन इस वीडियो को बनाने के लिए #रोलरब्लेडिंग #रोलरस्केटिंग। कलारीपयट्टू कहता है जो गिरेंगे वही जानेंगे कि उठना कैसे है।' 

फैंस ने उड़ाया विद्युत का मजाक, पूछी खैर-खबर
विद्युत के इस वीडियो पर फैंस के अजब-गजब रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'गुरुजी संभालकर'। वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट किया, 'लास्ट में क्या कर दिया? टक्कर मार दी'। विद्युत के फैंस उनका यह वीडियो देखकर उनकी और बच्चे की खैर-खबर भी लेते नजर आए। 

जल्द प्रोड्यूस करेंगे एक फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्युत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्निपरीक्षा' में नजर आए थे। क्रिटिक्स ने इस फिल्म की खूब तारीफ की थी पर बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। विद्युत की अपकमिंग फिल्में 'IB71' और 'शेर सिंह राणा है'। 'IB71' से विद्युत बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू करेंगे।

और पढ़ें...

अब टॉपलेस हुईं उर्फी जावेद ने खुद को बालों से ढंका, फैंस बोले- 'गलती से कोई पंखा ना चला देना'

'गंदी बात' एक्ट्रेस ने करवाया बेहद सेक्सी फोटोशूट, रजनीकांत से राम रहीम तक के साथ कर चुकी है काम

दिशा पाटनी के साथ काम करने वाले थे कार्तिक आर्यन, करना चाहते हैं शाहरुख की वॉयलेंट लव स्टोरी का रीमेक

शरद कपूर के लिए मसीहा बने बॉलीवुड के ये एक्टर, किसी ने संभाला इलाज तो किसी ने थमाया लाखों का चेक
Sharad Kapoor latest Video: न काम... न खाना, बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शरद कपूर, हुए शॉकिंग खुलासे!
Bollywood Diwali Bash: दिवाली पार्टी में सितारों का मेला, ऐश्वर्या-अभिषेक की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
05:28Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर बने राम, यश बने रावण... दर्शकों ने फिल्म को दिए ऐसे रिएक्शन!
03:06'पागल चुप रह', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिवाली पर ऐसा क्या कह डाला कि भड़क उठे लोग
03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार