फिटनेस के लिए मशहूर अनिल कपूर ने दबाके खाया, 63 की उम्र में भी इस वजह से हैं बेहद फिट

फिटनेस के लिए मशहूर अनिल कपूर ने दबाके खाया, 63 की उम्र में भी इस वजह से हैं बेहद फिट

Published : Feb 20, 2020, 06:54 PM IST

एक इंटरव्यू के दौरान बेटी सोनम ने बताया था कि पापा रात में 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है कि देर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वे दिखाई नहीं देते। सोने-उठने के साथ-साथ अनिल कपूर अनुशासित डाइट भी फॉलो करते हैं। वे शुगर और जंक फूड को अवॉयड करते हैं। 

मुंबई। अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अनिल कपूर के ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें वो एक्सरसाइज करते या फिर दौड़ लगाते नजर आए हैं। लेकिन इस बार अनिल कपूर ऐसा कुछ नहीं कर रहे। दरअसल, सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दबाके खाना खाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म मलंग के एक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी भी हैं। वीडियो में अनिल कपूर पहले एक प्लेट में रखी डिश को दिखाते हैं और इसके बाद बड़े ही चाव से उसे खाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि 63 साल के अनिल कपूर इस उम्र में भी काफी फिट हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बेटी सोनम ने बताया था कि पापा रात में 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है कि देर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वे दिखाई नहीं देते। सोने-उठने के साथ-साथ अनिल कपूर अनुशासित डाइट भी फॉलो करते हैं। वे शुगर और जंक फूड को अवॉयड करते हैं। अनिल कपूर का मानना है कि ज्यादातर हेल्थ इश्यूज शुगर की वजह से होते हैं और आप इसे खाना जितना कम करेंगे, आपकी हेल्थ उतनी ही बेहतर रहेगी।

06:06Dharmendra की Prayer Meet : ऐश्वर्या अभिषेक से लेकर Khans तक... पहुंचे ये सभी सितारे
03:10Dharmendra का निधनः आज स्वर्ग धन्य हो गया, अभी ना जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं..। Karan Johar
03:33जिंदगीभर याद रहेंगी अभिनेता धर्मेंद्र की ये फिल्में...
03:14Actor Dharmendra Passed Away: 89 वर्षीय बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र का निधन, रो पड़ा पूरा देश
03:13धरमवीर के लिए दुआ करें! वेंटीलेटर पर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र, हालत बेहद नाजुक
03:21Satish Shah Passed Away: पंचतत्व में विलीन हुए सतीश शाह, इन Celebs ने दी अंतिम विदाई
12:06Asrani Passes Away: अनू कपूर ने दिल छू लेने वाली बातों के साथ असरानी को किया याद
03:46Diwali 2025: Ekta Kapoor के दिवाली इवेंट पर पहुंचे बॉलीवुड और टीवी के सितारे
04:35Dadasaheb Phalke Award जीतने के बाद Mohanlal का भावुक पल, गूंज उठी तालियां
03:13Zubeen Garg Funeral: पंचतत्व में विलीन जुबीन गर्ग, अपने हीरो की आखिरी विदाई में पहुंचे हजारों फैन्स