प्रियंका चोपड़ा को इस पंजाबी सिंगर ने दिया था एक्टिंग करने का पहला मौका

प्रियंका चोपड़ा को इस पंजाबी सिंगर ने दिया था एक्टिंग करने का पहला मौका

Published : Jul 18, 2019, 06:46 PM IST

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। लेकिन इससे पहले ही वे एक्टिंग में डेब्यू कर चुकी थीं। 

मुंबई. बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। लेकिन इससे पहले ही वे एक्टिंग में डेब्यू कर चुकी थीं। वे मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के गाने 'सजन मेरे सतरंगिया' पर एक्टिंग करती नजर आई थीं। प्रियंका आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 18 जुलाई, 1982 को हुआ था। तो ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ी  कुछ खास बातों से रूबरू कराएंगे।

यूनिसेफ की हैं गुडविल एंबेस्डर

प्रियंका चोपड़ा जितना फिल्मों में काम करने के लिए तत्पर रहती हैं। उतनी ही रूचि वे सामाजिक काम करने में भी रखती हैं। वे अगस्त 2010 से यूनिसेफ से जुड़ी हैं और उनके काम को देखते हुए उन्हें यूनिसेफ का गुडविल एंबेस्डर भी बनाया गया है। 

मिस वर्ल्ड से हॉलीवुड तक का सफर किया तय

प्रियंका चोपड़ा आज देश की हर लड़की की मिसाल हैं। झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी एक्ट्रेस कभी इंजीनियरिंग पढ़ने का ख्वाब रखती थीं लेकिन ये कौन जानता था कि इंजीनियर बनने का सपना देखने वाली लड़की एक दिन मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर तय करेगी। उन्होंने हिंदी फिल्म 'अंदाज' से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। इसमें उन्होंने अक्षय कुमार के अपोजिट रोल प्ले किया था। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड में 'क्वांटिको' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

फरहान अख्तर के साथ मूवी में आएंगी नजर

अगर पीसी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वे 11 अक्तूबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। डायरेक्टर शोनाली बोस ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है।

 

06:06Dharmendra की Prayer Meet : ऐश्वर्या अभिषेक से लेकर Khans तक... पहुंचे ये सभी सितारे
03:10Dharmendra का निधनः आज स्वर्ग धन्य हो गया, अभी ना जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं..। Karan Johar
03:33जिंदगीभर याद रहेंगी अभिनेता धर्मेंद्र की ये फिल्में...
03:14Actor Dharmendra Passed Away: 89 वर्षीय बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र का निधन, रो पड़ा पूरा देश
03:13धरमवीर के लिए दुआ करें! वेंटीलेटर पर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र, हालत बेहद नाजुक
03:21Satish Shah Passed Away: पंचतत्व में विलीन हुए सतीश शाह, इन Celebs ने दी अंतिम विदाई
12:06Asrani Passes Away: अनू कपूर ने दिल छू लेने वाली बातों के साथ असरानी को किया याद
03:46Diwali 2025: Ekta Kapoor के दिवाली इवेंट पर पहुंचे बॉलीवुड और टीवी के सितारे
04:35Dadasaheb Phalke Award जीतने के बाद Mohanlal का भावुक पल, गूंज उठी तालियां
03:13Zubeen Garg Funeral: पंचतत्व में विलीन जुबीन गर्ग, अपने हीरो की आखिरी विदाई में पहुंचे हजारों फैन्स