Surya Grahan 2022: 26 अक्टूबर की सुबह सूर्य ग्रहण का सूतक खत्म होने के बाद जरूर करें ये 4 काम

Surya Grahan 2022: 26 अक्टूबर की सुबह सूर्य ग्रहण का सूतक खत्म होने के बाद जरूर करें ये 4 काम

Published : Oct 25, 2022, 03:33 PM IST

Surya Grahan 2022: साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 4.22 से शुरू होगा और सूर्यास्त के साथ ही ये समाप्त भी हो जाएगा। इसका सूतक काल 26 अक्टूबर, गुरूवार की सुबह सूर्योदय तक रहेगा।
 

उज्जैन. आमतौर पर साल में 2-3 ग्रहण होना आम बात है। इनमें से कुछ सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) होते हैं तो कुछ चंद्र ग्रहण। इस बार साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को होने जा रहा है। ये ग्रहण शाम 4.22 से शुरू होगा और भारत में सूर्यास्त के साथ ही समाप्त भी हो जाएगा। चूंकि ग्रहण का समापन सूर्यास्त के बाद होगा, इसलिए इसका सूतक काल अगले दिन यानी 26 अक्टूबर, बुधवार की सुबह सूर्योदय तक माना जाएगा। धर्म ग्रंथों में ग्रहण के सूतक काल के बाद कुछ काम करने को कहा गया है। आगे जानिए कौन-से वो काम…

1. पवित्र नदी में स्नान करें
ग्रहण का सूतक समाप्त होने के बाद किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर पर भी स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से ग्रहण की अशुभ किरणों का असर कम हो सकता है और शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। 

2. घर को धोएं और गंगाजल से शुद्ध करें
सूतक समाप्त होने पर घर को पानी से अच्छी तरह से धोएं और गंगाजल छिड़ककर उसे पवित्र करें। गंगाजल न हो तो गौमूत्र का उपयोग भी कर सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य ग्रहण की किरणों का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है।

3. जरूरतमंदों को दान करें
सूतक के बाद जरूरतमंदों को दान विशेष रूप से करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है। दान में पैसों के अलावा अनाज, बर्तन, पका हुआ भोजन आदि चीजें शामिल कर सकते हैं।

4. भगवान को भी स्नान करवाएं
सूतक के बाद घर के मंदिर को भी अच्छी तरह से साफ करें और भगवान की प्रतिमाओं और चित्रों को स्नान करवाएं। इसके बाद ही पूजा-पाठ आदि करें। बिना मंदिर की सफाई किए पूजा-पाठ आदि करना अशुभ माना गया है।


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2022 Ka Rashifal: किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ रहेगा ये सूर्य ग्रहण? जानें राशिफल से


Surya Grahan 2022: 15 दिन में होंगे 2 ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देंगे ये ग्रहण? जानें टाइमिंग व अन्य बातें
 

06:47Weekly Tarot Rashifal: 29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक कैसा बीतेगा आपका समय? । Weekly Horoscope
06:13Weekly Tarot Rashifal: 22 से 28 दिसंबर तक कैसा बीतेगा आपका समय? । Weekly Horoscope
04:57Weekly Horoscope 09 to 15 June 2025: मेष से लेकर मीन राशि तक... जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह
05:21VIDEO: मंगल के राशि बदलने से आएंगी प्राकृतिक आपदाएं, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर?
01:18Surya Grahan 2022: 26 अक्टूबर की सुबह सूर्य ग्रहण का सूतक खत्म होने के बाद जरूर करें ये 4 काम
02:47दिवाली से पहले Dhanteras का क्या है महत्व? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
07:1027 September 2022 Rashifal: नवरात्र का दूसरा दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा, ये राशियां रहें सतर्क
06:5325 september 2022 rashifal: श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर जानें कैसा रहेगा आज का दिन
05:5718 September 2022 rashifal: मेष, कन्या, धनु के अच्छा है आज का दिन, जानें बाकी राशियों का हाल