CISF से रिटायर हुए 7 कुत्ते, सेना के जवानों ने दी सलामी

CISF से रिटायर हुए 7 कुत्ते, सेना के जवानों ने दी सलामी

Published : Nov 20, 2019, 08:10 PM IST

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से रिटायर होने वाले सात कुत्तों के लिए भी एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उन्हें वर्दीधारी जवानों ने सलामी दी और उनके साथ सेल्फी भी ली गई।
 

सेवा से मुक्त होने के बाद अंतिम दिन होने वाले विदाई समारोह में पदक, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्राय: सभी को मिलते हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से रिटायर होने वाले सात कुत्तों के लिए भी एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उन्हें वर्दीधारी जवानों ने सलामी दी और उनके साथ सेल्फी भी ली गई।

एक खास समारोह में हिना, काइट, जेली, जेसी, लकी, लवली और एकमात्र मेल डॉग वीर को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। ये सभी दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में लगे थे और इन्होंने दिल्ली मेट्रो को कई तरह के खतरों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीआईएसएफ के दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा प्रमुख और उप महानिरीक्षक रघुबीर लाल ने समारोह में कुत्तों को पदक, प्रशंसा पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए।

इस मौके पर इन कुत्तों को इस अर्धसैन्य बल के जवानों ने सलामी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईएसएफ के इतिहास में यह पहली बार है, जब कुत्तों के रिटायरमेंट पर इस तरह के समारोह का आयोजन किया गया।

रिटायर होने वाले कुत्ते तीन अलग-अलग नस्ल के थे। पांच कुत्ते लैब्राडोर थे, एक कॉकर स्पेनियल और एक जर्मन शेफर्ड। इन कुत्तों को एक स्वयंसेवी संस्था को सौंप दिया गया। यह संस्था इन कुत्तों की देखभाल का काम करेगी। 

05:53Kapil Sibal का संसद पर ऐसा आरोप… सत्ता में हलचल!
09:09G Ram G Bill : 'नया रोजगार बिल गरीबों पर वार' संसद की सीढ़ियों पर 12 घंटे का धरना
03:24CM Nitish Kumar के हिजाब विवाद पर आमने-सामने आए Omar Abdullah-Giriraj Singh
06:30‘ये तरीका ठीक नहीं है’– Lok Sabha में क्यों भड़के Om Birla ?
03:08ओमान में PM मोदी का खास अंदाज़! छात्रों से मिले, किया नमस्ते
02:09‘गलत कुछ नहीं किया’ – गिरिराज सिंह ने दी नीतीश कुमार की सफाई!
09:24VB-G RAM-G Bill पासः 'बिल का जहाज बनाकर उड़ाया गया, सदन की मर्यादा तार-तार', BJP सांसदों ने क्या कहा
04:37'Ram G ही क्यों, भीम जी क्यों नहीं' लोकसभा में Chandra Shekhar की गंभीर आपत्ती
03:51VB-G Ram G Bill का Asaduddin Owaisi ने किया विरोध, BJP पर भड़के
04:47जिस बेटे पर गर्व था, उसने माता-पिता को गाजर-मूली की तरह क्यों काट डाला? | Jaunpur Double Murder