ट्रैफिक के मामले में भारत की हालत सबसे खराब, टॉप 10 में शामिल हैं 4 भारतीय शहर

ट्रैफिक के मामले में भारत की हालत सबसे खराब, टॉप 10 में शामिल हैं 4 भारतीय शहर

Published : Jan 30, 2020, 11:12 PM IST

बेंगलुरु दुनिया का सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाला शहर है। नीदरलैंड के टॉमटॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के इस स्टार्टअप हब ने इस मामले में 57 देशों के 415 अन्य शहरों को पीछे छोड़ दिया है। टॉमटॉम दुनिया भर में नेविगेशन, ट्रैफिक और मैप उत्पादों के डाटा उपलब्ध कराती है।
 

बेंगलुरु दुनिया का सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाला शहर है। नीदरलैंड के टॉमटॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के इस स्टार्टअप हब ने इस मामले में 57 देशों के 415 अन्य शहरों को पीछे छोड़ दिया है। टॉमटॉम दुनिया भर में नेविगेशन, ट्रैफिक और मैप उत्पादों के डाटा उपलब्ध कराती है।

2019 में एक कम्यूटर ने व्यस्त समय के दौरान ड्राइविंग करते समय 243 घंटे ज्यादा ट्रैफ़िक में बिताए। रिपोर्ट में कहा गया है कि जितना समय लोगों ने सड़कों पर ट्रैफिक में बिताया, उतने समय के दौरान ये लोग 244 पेड़ लगा सकते थे और गेम ऑफ थ्रोन्स के 215 एपिसोड या 139 फुटबॉल मैच देख सकते थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु में 6 अप्रैल को सबसे कम और 20 अगस्त को सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया गया था। तब यहां 103 प्रतिशत भीड़ दर्ज की गई थी। यहां सबसे ज्याद भीड़ भरा समय शुक्रवार को शाम 7 से 8 बजे के बीच होता है।

पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए यहां लगातार निर्माण कार्य जारी रहता है। इससे बेंगलुरु में धूल, प्रदूषण, पेड़ों की कमी और झीलों का पानी प्रदूषित होने के कारण जीवन की गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखी है।

ज्यादा ट्रैफिक के मामले में फिलीपींस में मनीला दूसरे स्थान पर आया। मुंबई, पुणे और नई दिल्ली दूसरे भारतीय शहर शीर्ष 10 में शामिल हुए, जो क्रमश: चौथे, पांचवें और आठवें स्थान पर रहे

03:172026 में बड़ा धमाका! सैलरी बढ़ेगी, टैक्स बचेगा… जानिए 7 बड़े बदलाव
06:2331 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: नए साल के जश्न में खलल! हड़ताल पर गए Swiggy Zomato के डिलीवरी वर्कर्स
04:57न्यू ईयर पर झटका! Swiggy–Zomato डिलीवरी क्यों हुई बंद ?
03:02Year Ender 2025: पहलगाम हमले से लेकर पुतिन-मोदी की कार यात्रा तक... 10 फोटोज जो हमेशा रहेंगी याद
03:58बंगाल में घुसपैठ रोकने के लिए देशभक्त सरकार की जरूरत? अमित शाह ने किया खुलासा
03:23अवीवा बेग की फैमिली कौन हैं? कारोबारी परिवार की बेटी बनेगी गांधी परिवार की होने वाली दुल्हन
03:19Rule Change 1 January 2026 : UPI पेमेंट से LPG की कीमतों तक, बदल जाएंगे ये 7 नियम
03:10सफल हुई India के Pinaka Rocket की पहली फ्लाइट टेस्टिंग, 120km रेंज, टारगेट पर सटीक अटैक
03:02गोरखपुर से चौंकाने वाली खबर–छात्र ने 11 साल तक फर्स्ट ईयर क्यों नहीं पास किया?
03:23गांधी परिवार में बजेगी शहनाई! प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई से मचा सियासी हलचल