महाराष्ट्र में अब भाजपा और राकांपा की सरकार, देवेंद्र फड़णवीस दोबारा मुख्यमंत्री बने

महाराष्ट्र में अब भाजपा और राकांपा की सरकार, देवेंद्र फड़णवीस दोबारा मुख्यमंत्री बने

Published : Nov 23, 2019, 11:23 AM IST

 महाराष्ट्र में शनिवार सुबह बड़ा सियासी उलटफेर हुआ। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, राकांपा नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 

मुंबई. महाराष्ट्र में एक बड़े उलटफेर के साथ सत्ता को लेकर 30 दिन से चल रहा सियासी ड्रामा खत्म हो गया। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री और एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। सत्ता की होड़ से बाहर चल रही भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब हुई। पूरा राजनीतिक घटनाक्रम सिर्फ 10 घंटे में बदल गया।दरअसल, महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन की सरकार बनती दिख रही थी। तीनों पार्टियों के नेताओं की लगातार बैठक हो रही थी। लेकिन अचानक से 10 घंटे में पूरा घटनाक्रम बदल गया।

04:50Railway Fare Hike: रेल का सफर होगा महंगा, दाम बढ़ने को लेकर फूटा यात्रियों का गुस्सा
03:34Guwahati International Airport के नए टर्मिनल का उद्घाटन: PM मोदी ने किया लोकार्पण, जानें खास बातें
04:01Sonia Gandhi: ‘MGNREGA से जुड़े महात्मा गांधी के सपने खतरे में’
03:34रेलवे ट्रैक पर आ गए 100 हाथी… राजधानी एक्सप्रेस के सामने जो हुआ, रोंगटे खड़े कर देगा!
01:33भारत का पहला प्रकृति थीम वाला एयरपोर्ट टर्मिनल तैयार! Inside View देख चौधियां जाएंगी आंखें...
03:3420 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: ठंड, सियासत और सड़कों पर बवाल!
01:57हिजाब विवाद: Giriraj Singh और Mehbooba Mufti में सियासी जंग!
03:36हिजाब विवाद में नया मोड़: Iltija Mufti ने Nitish Kumar के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
05:53Kapil Sibal का संसद पर ऐसा आरोप… सत्ता में हलचल!
09:09G Ram G Bill : 'नया रोजगार बिल गरीबों पर वार' संसद की सीढ़ियों पर 12 घंटे का धरना