जनवरी में मनाए जाएंगे 8 त्योहार.... जानें महत्व और विधान के बारे में

जनवरी में मनाए जाएंगे 8 त्योहार.... जानें महत्व और विधान के बारे में

Published : Jan 02, 2020, 08:17 PM IST

साल 2020 के पहले महीने यानी जनवरी में कई विशेष पर्व मनाएं जाएंगे। और ये पर्व शुरू होंगे माघ स्नान से 10 जनवरी से शुरू हो रहे इस माघ पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान करने की परपंरा है। मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा की जाएगी। 

वीडियो डेस्क। साल 2020 के पहले महीने यानी जनवरी में कई विशेष पर्व मनाएं जाएंगे। और ये पर्व शुरू होंगे माघ स्नान से 10 जनवरी से शुरू हो रहे इस माघ पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान करने की परपंरा है। मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा की जाएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए जनवरी 2020 में कब कौन से विशेष तीज-त्योहार आएंगे और इन दिनों में कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं...

1.  6 जनवरी दिन सोमवार को एकादशी है। हिन्दी पंचांग के अनुसार अभी पौष मास चल रहा है। इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए विशेष पूजा और व्रत करना चाहिए।
2. 10 जनवरी दिन शुक्रवार को शाकंभरी पूर्णिमा है। ये पौष मास का अंतिम दिन है। इसी दिन से माघ मास के स्नान शुरू हो जाएंगे। पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा करने का विधान है।
3. 13 जनवरी दिन सोमवार को गणेश चतुर्थी व्रत है। इसे तिल चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन भगवान गणेशजी के लिए व्रत-उपवास, पूजन किए जाते हैं। 13 जनवरी को ही लोहड़ी उत्सव भी मनाया जाएगा।
4. 15 जनवरी दिन बुधवार को मकर संक्रांति है। सूर्य जब धनु राशि से मकर में प्रवेश करता है, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के सूर्य पूजा और दान-पुण्य करने की परंपरा प्रचलित है। 15 जनवरी को सूर्य के राशि बदलने से खरमास भी समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मांगलिक कर्म, विवाह, गृह प्रवेश आदि शुभ काम फिर से शुरू हो जाएंगे।
5. 20 जनवरी दिन सोमवार को षट्तिला एकादशी है। इस दिन भगवान को तिल से बने व्यंजन का भोग लगाया जाता है और स्वयं भी इन व्यंजन का सेवन करना चाहिए।
6. 24 जनवरी दिन शुक्रवार को मौनी अमावस्या है। इस तिथि पर नदियों में स्नान करने के बाद दान पुण्य करना चाहिए। पितरों के लिए श्राद्ध-तर्पण करना चाहिए।
7. 28 जनवरी दिन मंगलवार को अंगारक विनायक चतुर्थी है। जब मंगलवार को विनायक चतुर्थी आती है तो उसे अंगारक विनायक चतुर्थी कहते हैं। विनायक गणेश जी को कहते हैं इस दिन बप्पा की पूजा करने का विधान है।
8. 30 जनवरी दिन गुरुवार को बसंत पंचमी है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए। प्राचीन समय में इसी तिथि पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। 

01:57हिजाब विवाद: Giriraj Singh और Mehbooba Mufti में सियासी जंग!
03:36हिजाब विवाद में नया मोड़: Iltija Mufti ने Nitish Kumar के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
05:53Kapil Sibal का संसद पर ऐसा आरोप… सत्ता में हलचल!
09:09G Ram G Bill : 'नया रोजगार बिल गरीबों पर वार' संसद की सीढ़ियों पर 12 घंटे का धरना
03:24CM Nitish Kumar के हिजाब विवाद पर आमने-सामने आए Omar Abdullah-Giriraj Singh
06:30‘ये तरीका ठीक नहीं है’– Lok Sabha में क्यों भड़के Om Birla ?
03:08ओमान में PM मोदी का खास अंदाज़! छात्रों से मिले, किया नमस्ते
02:09‘गलत कुछ नहीं किया’ – गिरिराज सिंह ने दी नीतीश कुमार की सफाई!
09:24VB-G RAM-G Bill पासः 'बिल का जहाज बनाकर उड़ाया गया, सदन की मर्यादा तार-तार', BJP सांसदों ने क्या कहा
04:37'Ram G ही क्यों, भीम जी क्यों नहीं' लोकसभा में Chandra Shekhar की गंभीर आपत्ती