वीर सावरकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान से मनमोहन सिंह का भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए बयान तक, देखिए देश की बड़ी खबरें 100 सेकेंड्स में

वीर सावरकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान से मनमोहन सिंह का भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए बयान तक, देखिए देश की बड़ी खबरें 100 सेकेंड्स में

Published : Oct 18, 2019, 11:19 AM IST

गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वाराणसी में एक रैली में कहा कि अगर वीर सावरकर नहीं होते तो 1857 का स्वतंत्रता संग्राम इतिहास में दर्ज नहीं हो पाता। दरअसल, भाजपा ने महाराष्ट्र में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि पार्टी सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करेगी।

वीडियो डेस्क. गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वाराणसी में एक रैली में कहा कि अगर वीर सावरकर नहीं होते तो 1857 का स्वतंत्रता संग्राम इतिहास में दर्ज नहीं हो पाता। दरअसल, भाजपा ने महाराष्ट्र में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि पार्टी सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करेगी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सावरकर को गांधीजी की हत्या की साजिश रचने वाला बताया था। शाह ने वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में इन्हीं बयानों का जवाब दिया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी तक पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके लिए सालाना 10-12 फीसदी ग्रोथ की जरूरत होगी, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में साल दर साल विकास दर में गिरावट आ रही है। महाराष्ट्र चुनाव के सिलसिले में मुंबई पहुंचे मनमोहन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा कहा। विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बीड जिले के परली में पंकजा मुंडे के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कारनामे देश का अहित चाहने वालों के लिए ऑक्सीजन जैसे हैं। जनसभा से पहले मोदी ने यहां के प्रसिद्ध वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन किए। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान है।

01:33भारत का पहला प्रकृति थीम वाला एयरपोर्ट टर्मिनल तैयार! Inside View देख चौधियां जाएंगी आंखें...
03:3420 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: ठंड, सियासत और सड़कों पर बवाल!
01:57हिजाब विवाद: Giriraj Singh और Mehbooba Mufti में सियासी जंग!
03:36हिजाब विवाद में नया मोड़: Iltija Mufti ने Nitish Kumar के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
05:53Kapil Sibal का संसद पर ऐसा आरोप… सत्ता में हलचल!
09:09G Ram G Bill : 'नया रोजगार बिल गरीबों पर वार' संसद की सीढ़ियों पर 12 घंटे का धरना
03:24CM Nitish Kumar के हिजाब विवाद पर आमने-सामने आए Omar Abdullah-Giriraj Singh
06:30‘ये तरीका ठीक नहीं है’– Lok Sabha में क्यों भड़के Om Birla ?
03:08ओमान में PM मोदी का खास अंदाज़! छात्रों से मिले, किया नमस्ते
02:09‘गलत कुछ नहीं किया’ – गिरिराज सिंह ने दी नीतीश कुमार की सफाई!