अमृतपाल सिंह ने बताई कंचन की हत्या की वजह, वीडियो जारी कर दी खुली चुनौती

अमृतपाल सिंह ने बताई कंचन की हत्या की वजह, वीडियो जारी कर दी खुली चुनौती

Published : Jun 13, 2025, 06:04 PM IST

पंजाब के बठिंडा में चर्चित इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर मर्डर केस में पुलिस ने निहंग अमृतपाल सिंह मेहरोन को आरोपी बनाया है। उसके दो साथियों को गिरफ्तार भी किया गया है। बुधवार को कंचन की लाश बठिंडा के एक अस्पताल की पार्किंग में मिली थी। आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह मेहरोन ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए एक वीडियो भी जारी किया। उस वीडियो में उसने बताया कि यह काम काफी समय पहले होना चाहिए था। पंजाब किसी एक धर्म का नहीं है। सबका साझा पंजाब है। अमृतपाल सिंह मेहरोन ने कंचन कुमारी के कई वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि क्या ऐसा पंजाब में होना चाहिए। छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल फोन देखते हैं क्या उनके सामने इस तरह का कंटेंट आना चाहिए। यह भी सवाल किया कि क्या इन अश्लील कंटेंट वाली वीडियो को परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। मुझे कोई परवाह नहीं है चाहे जो परिणाम हो। लेकिन हमें नस्ल बचानी हैं। बार-बार अमृतपाल ने कंचन की वीडियो देखने को कहा और पूछा कि क्या इसे स्वीकार किया जा सकता है। इसी के साथ आगे यह भी कहा कि जो भी इस तरह का अश्लील कंटेंट बनाएगा और हमारी नस्लों को खराब करने का काम करेगा उसके खिलाफ ठोस एक्शन लिया जाएगा। हालांकि अमृतपाल सिंह मेहरोन का यह बयान कानून व्यवस्था को सीधे तौर पर चुनौती देने का काम कर रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है। वायरल हो रहे वीडियो में खुले तौर पर पुलिस को भी चुनौती दी गई है। जिसके बाद तमाम सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने वालों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है।

06:29नेपाल में बारिश से बिहार में बढ़ी तबाही, घर छोड़ रहे लोग । Nepal FLood । Bihar Flood । Gandak River
04:07नेपाल में तबाही के 3 सबसे खतरनाक वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर हुए वायरल । Nepal Rain । Nepal Flood
03:28सड़क तक पहुंचा Gyanesh Kumar के खिलाफ गुस्सा, Jaipur में कट गया बड़ा बवाल!
03:05LPG से लेकर UPI Payment तक... 1 अक्टूबर से हो जाएंगे ये बदलाव, ढीली होगी जेब । Rule Change
03:40छात्रों की गूंज VS यूथ बोले तो : Rahul Gandhi से कॉम्पिटिशन में कैसे आए Chirag Paswan ?
05:14Ujjain Mosque Case : उज्जैन में शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बीच बवाल, भड़क गए मौलाना
05:36Stock Market Crash Reason: 1 घंटे में डूब गए ₹5 लाख करोड़! 5 वजह से बाजार में हाहाकार
06:2928 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: LPU में बेकाबू बवाल के बीच इंटरनेट बंद, 10 दिन की छुट्टी
03:09उज्जैन शाही मस्जिद के पास क्यों मचा हुआ है बवाल, बुलडोजर एक्शन के पीछे क्या है वजह
04:10प्रवेश वर्मा ने युवक को क्यों जड़ा थप्पड़? सड़क पर ऐसा क्या हुआ गुस्से में आ गए मंत्री