मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था। इस वीडियो वह खेती से फायदे पर बात कर रहे हैं। राजेश जो भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक हैं। वे कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से पपीते की उन्नत खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह एक एकड़ में 2 लाख की लागत लगाकर तकरीबन 15 लाख तक कमा रहे हैं। औसतन उन्हें 10 लाख का फायदा प्रति एकड़ पर हो रहा है।