हिमाचल में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। इसी कड़ी में मंडी में पंडोह बांध के पास भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। माना जा रहा है कि कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के लिए पूरा मलबा सड़क पर आ गया और लोगों का आवागमन भी इस सड़क से बंद किया गया। बताया गया कि मलबा हटाने को लेकर काम किया जा रहा है।