Indore Couple Case : शिलांग में पति की हत्या, घर वालों को फोन कॉल... बेवफा निकली Sonam Raghuvanshi

Published : Jun 09, 2025, 03:14 PM IST

इंदौर की सोनम जिसने महज कुछ ही दिन पहले 7 फेरे लिए थे, पति के नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाया था और पति के साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं। 20 मई को वह पति के साथ हनीमून पर शिलांग गई थी। हालांकि उसके बाद जो खबरें आई उसने सभी को हिला कर ही रख दिया। राजा की लाश गहरी खाई में मिली और सोनम कई दिनों तक लापता। लेकिन अब इस कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आ गया है। ट्विस्ट यह है कि सोनम जिंदा है। उसे यूपी की पुलिस ने गाजीपुर से हिरासत में लिया। मीडिया रिपोर्टस में इस तमाम ऐसे खुलासे हैं जो जानकर लोग शादी शब्द से भी सहम जाएं। दरअसल सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि सोनम का पहले से ही किसी युवक के साथ अफेयर था। उसी की वजह से पति राजा की हत्या की साजिश को रचा गया। इसी साजिश के तहत राजा को शिलांग ले जाया गया। आपको बता दें कि सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। तमाम रस्में निभाने के बाद यह कपल 20 मई को शिलांग हनीमून के लिए रवाना हो गया। 22 मई को कपल नोंग्रियाट गांव के एक होम स्टे में रुका और अगली सुबह चेकआउट किया। उसके बाद से ही दोनों के मोबाइल बंद थे। इसके बाद 24 मई को लावारिस हालत में स्कूटी मिली और जंगल में राजा व सोनम का सामान मिला। पुलिस दोनों की खोजबीन में जुटी ही हुई थी कि 2 जून को राजा की लाश झरने के पास गहरी खाई में मिली। शव की पहचान हाथ पर बने टैटू से हो सकी। सोनम ने खुद किया कॉल और दी अपनी लोकेशन इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा उस दौरान हुआ जब 9 जून की सुबह 3 से 4 बजे के बीच सोनम ने गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंचकर फोन किया। सोनम ने ढाबा संचालक का फोन लिया और भाई को कॉल की। भाई ने तुरंत इंदौर पुलिस को इस मामले की सूचना दी और इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर में रखा। हालांकि जांच में उसके शरीर पर कोई भी चोट या मारपीट का निशान नहीं मिला।

04:25France Protest: फ्रांस की सड़कों पर फिर संग्राम, आगजनी-आंसू गैस से मचा हड़कंप! Macron Under Pressure
11:24Food Safety Warning: महाराष्ट्र FDA का SHOCKING खुलासा, मिठाई-तेल-मसाला खरीदने से पहले सावधान!
09:13Sanjay Singh ने खतरनाक आंकड़ों से दिखा दी Congress को उसकी औकात! Punjab Chunav 2027
03:25US Midterm Election: चूर-चूर हो गया ट्रंप का गुरूर! भयंकर हार के बाद राष्ट्रपति का पहला बड़ा बयान
06:18संसद पर डेमोक्रेट्स का कब्जा-अब क्या करेंगे ट्रंप? US Politics में आने वाला है तूफान!
06:03Himanta Biswa: 'खड़गे के घर में Rahul PM होंगे लेकिन देश में तो Modi ही PM होंगे'
02:59Ukraine War Update: डेमोक्रेट्स की जीत-ट्रंप की हार पर यूक्रेन के लोगों ने क्या कहा?
03:51राहुल गांधी ने भगवंत मान पर किया सबसे बड़ा खुलासा, 'ये करते थे पंजाब के सीएम'
03:10US Election 2026: डोनाल्ड ट्रंप की करारी हार पर ब्रिटिश अखबारों ने क्या लिखा? World News
03:12Diwali से पहले दुल्हन सी सजी Ayodhya, वीडियो में देखिए रामनगरी का अद्भुत नजारा!