जम्मू-कश्मीर के रामबनमें मारे गए 3 आतंकी, बुलेटिन में देखें 5 बड़ी खबरें

जम्मू-कश्मीर के रामबनमें मारे गए 3 आतंकी, बुलेटिन में देखें 5 बड़ी खबरें

Published : Sep 28, 2019, 07:00 PM ISTUpdated : Sep 29, 2019, 01:54 PM IST

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, बटोट इलाके में 5 आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इनमें से तीन एक घर में छिप गए थे। आतंकियों ने एक नागरिक को बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर अभियान चलाया। करीब चार घंटे चली मुठभेड़ के बाद नागरिक को छुड़ा लिया गया।
कशमीर में 3 जगहों पर आतंकी हमला


बड़ी खबर-1
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, बटोट इलाके में 5 आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इनमें से तीन एक घर में छिप गए थे। आतंकियों ने एक नागरिक को बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर अभियान चलाया। करीब चार घंटे चली मुठभेड़ के बाद नागरिक को छुड़ा लिया गया।
कशमीर में 3 जगहों पर आतंकी हमला

बड़ी खबर-2
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया में हर दरवाजा खटखटा रहे हैं और अपना मजाक उड़वाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। भारत की स्कॉर्पीन वर्ग की दूसरी पनडुब्बी INS खंडेरी को नौसेना में शामिल किए जाने के बाद रक्षा मंत्री ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

बड़ी खबर-3
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी के 80 कार्यकर्ताओं का तर्पण किया। इस दौरान नड्डा के नाथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष मौजूद थे। रस्म का आयोजन कोलकाता के बड़ाबाजार गंगा घाट पर किया गया।
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर राजनीति तेज

बड़ी खबर-4
मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में  भारी बाशिश की वजह से हाल बेहाल है। बारिश ने यहां ऐसा कहर बरपाया है कि सड़क से लेकर अस्पताल तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। आलम यह है कि पटना में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। यहा के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में घुटने से अधिक पानी भरा है। राज्य के कई रेल मार्ग बारिश की वजह से बंद हैं।मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन के लिए राज्य के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 
 
बड़ी खबर-5
शिखर धवन बोलें, समय आने पर संन्यास की घोषणा कर देंगे धोनी
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समय आने पर संन्यास ले लेंगे। धवन ने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए कई अहम फैसले लिए हैं और इसी तरह वो संन्यास का अहम फैसला भी समय पर ले लेंगे। धोनी की कप्तानी में डेब्यू  करने वाले धवन ने कहा है कि धोनी हर खिलाड़ी का मजबूत और कमजोर पक्ष जानते हैं इसलिए वो अपने भविष्य को लेकर भी सही फैसला लेंगे।

04:57Weekly Horoscope 09 to 15 June 2025: मेष से लेकर मीन राशि तक... जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह
05:21VIDEO: मंगल के राशि बदलने से आएंगी प्राकृतिक आपदाएं, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर?
01:18Surya Grahan 2022: 26 अक्टूबर की सुबह सूर्य ग्रहण का सूतक खत्म होने के बाद जरूर करें ये 4 काम
02:47दिवाली से पहले Dhanteras का क्या है महत्व? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
07:1027 September 2022 Rashifal: नवरात्र का दूसरा दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा, ये राशियां रहें सतर्क
06:5325 september 2022 rashifal: श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर जानें कैसा रहेगा आज का दिन
05:5718 September 2022 rashifal: मेष, कन्या, धनु के अच्छा है आज का दिन, जानें बाकी राशियों का हाल
06:0511 September 2022 rashifal: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, रविवार का राशिफल बता रहे चिराग दारुवाला
06:597 September 2022 Rashifal: कुंभ राशि वाले रहेंगे रिलेक्स, तुला राशि के जीवन में बदलाव... जानें अपना राशिफल
08:034 September 2022 Rashifal: कन्या राशि वाले प्रेम मामलों के बारे में रहें सतर्क, जानें क्या कहती है आपकी राशि