अवनि लखेड़ा: भारत की पहली महिला खिलाड़ी जिन्होंने पैरालंपिक में जीता गोल्ड

अवनि लखेड़ा: भारत की पहली महिला खिलाड़ी जिन्होंने पैरालंपिक में जीता गोल्ड

Published : Aug 30, 2021, 10:58 AM IST

वीडियो डेस्क।  टोक्यो पैरालिंपक (Tokyo Paralympics) में सोमवार को भारत ने गोल्ड के साथ शुरुआत की। भारतीय निशानेबाज अवनि लेखारा ने महिलाओं की आर2-10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। वो भारत की पहली एथलीट हैं जिन्होंने पैरालिंपक में भारत को गोल्ड दिलाया है। 

वीडियो डेस्क।  टोक्यो पैरालिंपक (Tokyo Paralympics) में सोमवार को भारत ने गोल्ड के साथ शुरुआत की। भारतीय निशानेबाज अवनि लेखारा ने महिलाओं की आर2-10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। वो भारत की पहली एथलीट हैं जिन्होंने पैरालिंपक में भारत को गोल्ड दिलाया है। वहीं, योगेश कथुनिया ने सिल्वर मेडल जीता है। अवनि लखेरा ने  फाइनल में 249.6 पॉइंट हासिल किए, जो कि पैरालिंपिक्स खेलों के इतिहास का नया रिकॉर्ड है। अवनि को फाइनल में चीन की निशानेबाज ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन फिर उन्होंने अपने अचूक निशाने से उन्हें हरा दिया। अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया। अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।  यह भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- आपके मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण संभव हुआ, कड़ी मेहनत और अच्छी तरह से योग्य स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
 

04:26उत्तर और दक्षिण भारत... शतरंज को लेकर क्या है दोनों जगह पर अंतर, क्यों है बदलाव की जरूरत । Chess
02:14GI-PKL EXCL | 'सरकार कबड्डी के वैश्विक मान्यता के लिए प्रयास कर रही है': कृष्ण पाल गुर्जर
08:35GI-PKL EXCL| 'वैश्विक खेलों में द. एशियाई भागीदारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता': विश्व कबड्डी अध्यक्ष
02:33GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| Tamil Lioness रचना म्हात्रे ने शिव छत्रपति पुरस्कार के लिए खाई बड़ी कसम
03:10GI-PKL| 'माँ ने कभी मेरा मैच नहीं छोड़ा', 'टीम ने हार के बाद भी वापसी की': Tamil Lioness सुमन गुर्जर
03:47GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| रेडर पूजा हथवाला हैं Marathi Falcons की कप्तान सरिता सांगवान की प्रेरणा
03:48GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| Tamil Lioness प्रियंका भार्गव कबड्डी करियर पर- 'पदक ने पिता को राजी किया'
04:43GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| 'मानसिकता हर चीज से ऊपर'- Tamil Lions की रितिका दलाल
06:16GI-PKL 2025 EXCL | 'खेल अनुशासन पर आधारित है': Tamil Lioness Vasantha का सभी खिलाड़ियों को संदेश
02:23GI-PKL 2025 EXCLUSIVE | Tamil Lioness ममता नेहरा ने बताया- कैसे उनकी बहन ने कबड्डी के सपने को बचाया