बोइंग के सीईओ डेनिस मुइलेनबर्ग ने छोड़ा पद, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

बोइंग के सीईओ डेनिस मुइलेनबर्ग ने छोड़ा पद, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

Published : Dec 25, 2019, 12:11 PM IST

बोइंग के सीईओ डेनिस मुइलेनबर्ग ने पद छोड़ दिया है, क्योंकि कंपनी को दो घातक दुर्घटनाओं के बाद कठिन दौर का सामना करना पड़ रहा है। मुइलेनबर्ग के बाद 13 जनवरी, 2020 को चेयरमैन डेविड कैलहोन उनका कामकाज संभालेंगे। 

वीडियो डेस्क। बोइंग के सीईओ डेनिस मुइलेनबर्ग ने पद छोड़ दिया है, क्योंकि कंपनी को दो घातक दुर्घटनाओं के बाद कठिन दौर का सामना करना पड़ रहा है। मुइलेनबर्ग के बाद 13 जनवरी, 2020 को चेयरमैन डेविड कैलहोन उनका कामकाज संभालेंगे। बोइंग (बीए) की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसके निदेशक मंडल ने मुइलेनबर्ग का साथ छोड़ने का फैसला किया।
55 साल के मुइलेनबर्ग जुलाई 2015 में दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी के सीईओ बने। वह पहले प्रेसिडेंट रहे, लेकिन अक्टूबर में इस पद को छोड़ दिया। उन्होंने 1985 के बाद से कई अलग-अलग पदों पर बोइंग में काम किया है।
दुनिया के इस सबसे मशहूर विमानन कंपनी को मार्च 2019 में  सबसे बड़ा झटका लगा, क्योंकि इसकी दो विमान दुर्घटनाओं में 346 लोग मारे गए थे। इसके बाद से ही समस्याएं शुरू हुईं। अभी तक यह नियमित उड़ानों में सफल नहीं रहा है, जबकि रेग्युलेटर्स के साथ इसने सॉफ्टवेयर की समस्या को फिक्स करने की कोशिश की थी।
नए सीईओ कैलहोन ने 2009 से बोइंग के बोर्ड में काम किया है। उन्होंने ब्लैकस्टोन ग्रुप में वरिष्ठ प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है और वह पहले नीलसन होल्डिंग्स के प्रेसिडेंट और सीईओ थे।
 

04:26उत्तर और दक्षिण भारत... शतरंज को लेकर क्या है दोनों जगह पर अंतर, क्यों है बदलाव की जरूरत । Chess
02:14GI-PKL EXCL | 'सरकार कबड्डी के वैश्विक मान्यता के लिए प्रयास कर रही है': कृष्ण पाल गुर्जर
08:35GI-PKL EXCL| 'वैश्विक खेलों में द. एशियाई भागीदारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता': विश्व कबड्डी अध्यक्ष
02:33GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| Tamil Lioness रचना म्हात्रे ने शिव छत्रपति पुरस्कार के लिए खाई बड़ी कसम
03:10GI-PKL| 'माँ ने कभी मेरा मैच नहीं छोड़ा', 'टीम ने हार के बाद भी वापसी की': Tamil Lioness सुमन गुर्जर
03:47GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| रेडर पूजा हथवाला हैं Marathi Falcons की कप्तान सरिता सांगवान की प्रेरणा
03:48GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| Tamil Lioness प्रियंका भार्गव कबड्डी करियर पर- 'पदक ने पिता को राजी किया'
04:43GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| 'मानसिकता हर चीज से ऊपर'- Tamil Lions की रितिका दलाल
06:16GI-PKL 2025 EXCL | 'खेल अनुशासन पर आधारित है': Tamil Lioness Vasantha का सभी खिलाड़ियों को संदेश
02:23GI-PKL 2025 EXCLUSIVE | Tamil Lioness ममता नेहरा ने बताया- कैसे उनकी बहन ने कबड्डी के सपने को बचाया