लाइव मैच के दौरान मैदान में खिलाड़ी के ऊपर गिरी बिजली,  गले में पहनी चेन ने किया चमत्कार

लाइव मैच के दौरान मैदान में खिलाड़ी के ऊपर गिरी बिजली, गले में पहनी चेन ने किया चमत्कार

Published : Jul 22, 2020, 04:35 PM ISTUpdated : Jul 22, 2020, 04:45 PM IST

रूस में एक फुटबॉल मुकाबले के दौरान अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। मैदान पर लाइव मैच में बिजली गिर गई। बिजली सीधे एक फुटबॉलर के ऊपर गिरी, जिससे वह मैदान पर ही बेहोश हो गया। 16 साल के इस फुटबॉलर का नाम इवान जोबोरोवोस्की बताया गया है।

वीडियो डेस्क। रूस में एक फुटबॉल मुकाबले के दौरान अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। मैदान पर लाइव मैच में बिजली गिर गई। बिजली सीधे एक फुटबॉलर के ऊपर गिरी, जिससे वह मैदान पर ही बेहोश हो गया। 16 साल के इस फुटबॉलर का नाम इवान जोबोरोवोस्की बताया गया है। कहा जा रहा है कि इवान ने गले में सोने की चेन पहनी हुई थी। इससे उसकी जान बच गई। वायरल हो रहा वीडियो मॉस्को का है। एफसी जनाम्या तरुडा की टीम खेल रही थी। तभी आसमान से गोलपोस्ट के नजदीक खड़े इवान के ऊपर बिजली गिर गई। बिजली गिरने के बाद टीम के कोच एंटन बसोव गोलकीपर के पास दौड़कर गए। इवान पेट के बल लेटे हुए थे। कोच ने उन्हें पलटकर देखा तो सामने से उनकी जर्सी जली हुई थी। कोच ने इसके बाद प्राथमिक उपचार करवाया। फिर इवान को अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के बाद इवान मैदान पर वापस लौट आए हैं। उन्होंने इस घटना के बारे में कहा कि उन्हें सिर्फ इतना याद है कि अचानक उनके सीने के उस हिस्से पर बिजली गिरी है जहां उनका चेन था।


 

04:26उत्तर और दक्षिण भारत... शतरंज को लेकर क्या है दोनों जगह पर अंतर, क्यों है बदलाव की जरूरत । Chess
02:14GI-PKL EXCL | 'सरकार कबड्डी के वैश्विक मान्यता के लिए प्रयास कर रही है': कृष्ण पाल गुर्जर
08:35GI-PKL EXCL| 'वैश्विक खेलों में द. एशियाई भागीदारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता': विश्व कबड्डी अध्यक्ष
02:33GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| Tamil Lioness रचना म्हात्रे ने शिव छत्रपति पुरस्कार के लिए खाई बड़ी कसम
03:10GI-PKL| 'माँ ने कभी मेरा मैच नहीं छोड़ा', 'टीम ने हार के बाद भी वापसी की': Tamil Lioness सुमन गुर्जर
03:47GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| रेडर पूजा हथवाला हैं Marathi Falcons की कप्तान सरिता सांगवान की प्रेरणा
03:48GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| Tamil Lioness प्रियंका भार्गव कबड्डी करियर पर- 'पदक ने पिता को राजी किया'
04:43GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| 'मानसिकता हर चीज से ऊपर'- Tamil Lions की रितिका दलाल
06:16GI-PKL 2025 EXCL | 'खेल अनुशासन पर आधारित है': Tamil Lioness Vasantha का सभी खिलाड़ियों को संदेश
02:23GI-PKL 2025 EXCLUSIVE | Tamil Lioness ममता नेहरा ने बताया- कैसे उनकी बहन ने कबड्डी के सपने को बचाया