VIDEO:  देखें कैसे  Devendra Jhajharia ने खुद का ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, पैरालंपिक 2021 के लिए किया क्वालिफाई

VIDEO: देखें कैसे Devendra Jhajharia ने खुद का ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, पैरालंपिक 2021 के लिए किया क्वालिफाई

Published : Jul 01, 2021, 08:28 AM ISTUpdated : Jul 01, 2021, 08:34 AM IST

वीडियो डेस्क।  राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित और रियो पैरा-ओलंपिक खेलों में देश के लिए दो गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया ने टोक्यो में अगले महीने हो रहे पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।  दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अपने ही रिकॉर्ड 63.97 मीटर को तोड़कर 65.71 मीटर भाला फेंकते हुए ओलंपिक का टिकट हासिल किया। उनके पिछले दोनों स्वर्ण पदक विश्व रिकॉर्ड थे। देवेंद्र का पिछला विश्व रिकॉर्ड 63.97 मीटर और 62.15 मीटर था। अब उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। एशियानेट से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैं पिछले दो वर्षों में पूरी तरह से अपने प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। वास्तव में, लॉकडाउन के दौरान मैंने जो कुछ किया है वह SAI की गांधीनगर सुविधा में है। मुझे अपने परिवार को महीनों तक देखने को नहीं मिलता है, लेकिन यही वह बलिदान है जो मैं अपने देश के लिए तीसरा गोल्ड मेडल पाने के लिए करने को तैयार हूं। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को मेरे पिताजी का देहांत मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था। हिंदू रीति रिवाज से से 12 दिन पूरे करते ही मां ने कहा, तेरा काम देश के लिए खेलना है तुम ट्रेनिंग पर जाओ। ऐसे हालात में मां को छोड़ना मेरे लिए मुश्किल था, लेकिन देश को प्राथमिकता दी। उसके बाद सात महीने हो गए, किसी से नहीं मिला। लगातार गांधी नगर ट्रेनिंग कैंपस में रहा। रात को नौ बजे बस एक बार परिवार से बात होती है। छह साल का बेटा यह सब नहीं समझता, वह रोज कहता है कि आप कल ही आ जाओ। बेटी समझदार है, वह जिद नहीं करती। इन सब के बीच आज जो प्रदर्शन किया है, उससे बहुत खुश हूं।

अगले माह शुरू होगा टोक्यो पैरालंपिक 2021
जापान की राजधानी टोक्यो में जुलाई 2021 में शुरू हो रहे पैरा ओलम्पिक के लिए देवेंद्र झाझड़िया ने नई दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में विश्व रिकॉर्ड के साथ क्वालिफाई किया है। देवेंद्र झाझड़िया राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर उपखंड के रहने वाले हैं।

कौन हैं देवेद्र झाझड़िया
चूरू जिले के गांव झाझड़ियों की ढाणी में 1981 में जन्मे देवेंद्र झाझड़िया का हाथ आठ साल की उम्र में पेड़ पर चढ़ते समय करंट लगने के हादसे के बाद काटना पड़ा था। उन्होंने खेलना शुरू किया और 2002 में कोरिया में हुए खेलों में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने 2004 में एथेंस पैराओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया और वहां भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए न केवल स्वर्ण पदक जीता बल्कि 62.15 मीटर जेवलिन फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। 2004 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। बाद में मार्च 2012 में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा भारत के प्रतिष्ठित पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वाले वह पहले पैराओलिंपियन हैं। इसके बाद उन्होंने 2016 में रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता।

04:26उत्तर और दक्षिण भारत... शतरंज को लेकर क्या है दोनों जगह पर अंतर, क्यों है बदलाव की जरूरत । Chess
02:14GI-PKL EXCL | 'सरकार कबड्डी के वैश्विक मान्यता के लिए प्रयास कर रही है': कृष्ण पाल गुर्जर
08:35GI-PKL EXCL| 'वैश्विक खेलों में द. एशियाई भागीदारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता': विश्व कबड्डी अध्यक्ष
02:33GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| Tamil Lioness रचना म्हात्रे ने शिव छत्रपति पुरस्कार के लिए खाई बड़ी कसम
03:10GI-PKL| 'माँ ने कभी मेरा मैच नहीं छोड़ा', 'टीम ने हार के बाद भी वापसी की': Tamil Lioness सुमन गुर्जर
03:47GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| रेडर पूजा हथवाला हैं Marathi Falcons की कप्तान सरिता सांगवान की प्रेरणा
03:48GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| Tamil Lioness प्रियंका भार्गव कबड्डी करियर पर- 'पदक ने पिता को राजी किया'
04:43GI-PKL 2025 EXCLUSIVE| 'मानसिकता हर चीज से ऊपर'- Tamil Lions की रितिका दलाल
06:16GI-PKL 2025 EXCL | 'खेल अनुशासन पर आधारित है': Tamil Lioness Vasantha का सभी खिलाड़ियों को संदेश
02:23GI-PKL 2025 EXCLUSIVE | Tamil Lioness ममता नेहरा ने बताया- कैसे उनकी बहन ने कबड्डी के सपने को बचाया