टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 13वे सीजन में इन दिनों घर में कंटेस्टेंटों के बीच गरमाया हुआ माहौल देखने के लिए मिला। इस बीच शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पहुंचीं। इस दौरान शो में उनकी हॉटनेस का जादू चला।
मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 13वे सीजन में इन दिनों घर में कंटेस्टेंटों के बीच गरमाया हुआ माहौल देखने के लिए मिला। इस बीच शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पहुंचीं। इस दौरान शो में उनकी हॉटनेस का जादू चला। एक्ट्रेस ने सलमान के साथ जमकर मजाक मस्ती की। शो में मल्लिका से बात करते समय सलमान को काफी शरमाता देखा गया। उनके पसीने भी निकल गए वो अपने आपको हवा भी करते दिखे। सलमान जितना शरमा रहे थे मल्लिका उतना ही उनके साथ रोमांटिक होती जा रही थीं। एक्ट्रेस को रोमांटिक होता देख सलमान शर्म से पानी-पानी हो गए। दरअसल, रविवार को आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो कलर्स के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें ये सारा वाकया देखने के लिए मिल रहा है।