गुमराह-शोर शराबा और मारने का डिसीजन, VIDEO में सुनें हमलावर ने क्यों बनाया इमरान खान के मर्डर का प्लान

गुमराह-शोर शराबा और मारने का डिसीजन, VIDEO में सुनें हमलावर ने क्यों बनाया इमरान खान के मर्डर का प्लान

Published : Nov 03, 2022, 07:48 PM IST

पुलिस ने उस हमलावर को पकड़ लिया है जिसने गोली चलाई। उसने इमरान खान पर गोली चलाने की बात कबूल की है। उसका कहना है कि उसे सिर्फ और सिर्फ इमरान खान पर अटैक करना था सिर्फ उसे ही मारना था।

वीडियो डेस्क। लाहौर में वर्तमान सरकार के खिलाफ आजादी मार्च निकाल रहे पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है। पुलिस ने उस हमलावर को पकड़ लिया है जिसने गोली चलाई। उसने इमरान खान पर गोली चलाने की बात कबूल की है। उसका कहना है कि उसे सिर्फ और सिर्फ इमरान खान पर अटैक करना था सिर्फ उसे ही मारना था। हमलावर ने इमरान खान को मारने के पीछे का कारण भी बताया।  इमरान खान के पैर में गोली लगी है वे जख्मी हो गए। उन्हें गाड़ी में बैठाकर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। इमरान खान लाहौर के अस्पताल में भर्ती हैं। इमरान खान के अलावा 4 और लोग घायल हुए हैं। 

हमलावर ने क्या बताया?

हमलावर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने इमरान खान पर गोलियां क्यूं चलाईं। उसने कहा, इमरान खान जब लाहौर से चला, उसी दिन यह फैसला कर लिया था कि इसे मारना है। एक तरफ अजान हो रही है और दूसरी तरफ इमरान बेवजह शोर मचा रहा है। यह सब मैं बर्दाश्त नहीं कर सका। आज सुबह से ही पूरा मन बना लिया था और मारने के लिए निकल पड़ा। मैं किसी और को नहीं, सिर्फ और सिर्फ इमरान खान को ही मराना चाहता था लेकिन नाकाम रहा। उसने बताया, इमरान खान सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहा है। मैं किसी पार्टी से नहीं जुड़ा हूं, मेरे पीछे कोई नहीं है। मैं अकेला ही हमला करने गया था।

03:09US India Partnership : अमेरिका को फिर याद आया भारत, चीन को घेरने की बड़ी तैयारी
03:09UAE President India Visit : अचानक New Delhi क्यों पहुंचे राष्ट्रपति Mohammed Bin Zayed al-Nahyan?
03:09USS Abraham Lincoln : ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा करने वाला है अमेरिका?
03:33मोदी ने ट्रम्प को कॉल क्यों नहीं किया? जानिए वजह!
03:35PM मोदी की AI स्टार्टअप्स से मुलाकात: भविष्य के लिए क्या दिया संदेश?
03:07'PM मोदी ने Donald Trump को नहीं किया फोन वरना...', ट्रेड डील पर अमेरिका का बड़ा दावा
03:07Donald Trump की धमकी के बाद ईरान मिलिट्री अलर्ट, अमेरिका ने दे दी बड़ी टेंशन
03:07ईरान में आधी रात जमकर हुआ बवाल, जगह-जगह आगजनी... टेलीफोन-इंटरनेट बंद
03:11'नहीं पड़ेगी IMF की जरूरत' ख्वाजा आसिफ का पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा, क्या है सच?
03:14अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट्स को नहीं मिल रही नौकरी, यह एक सवाल खड़ी कर रहा है दिक्कत