अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंची महिला, गर्भ में दिखा 'शैतान'

Published : Sep 12, 2019, 07:08 PM IST
अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंची महिला, गर्भ में दिखा 'शैतान'

सार

सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसके बाद से ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई। दरअसल, 17 साल की इस प्रेग्नेंट लेडी के गर्भ में पल रहे बच्चे का चेहरा शैतान के चेहरे जैसा दिखाई दे रहा है।

अमेरिका: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप भी डर जाएंगे। किसी भी महिला के लिए मां बनने का अहसास सबसे खास होता है। लेकिन अगर गर्भ में पल रहे बच्चे को देख मां ही डर जाए तो? ऐसा ही कुछ हुआ वर्जिनिया के रिचमंड में रहने वाली 17 साल की इयाना कैरिंगटन के साथ।  

6 महीने की प्रेग्नेंट इयाना अपने बच्चे के जेंडर स्कैन के लिए हॉस्पिटल गई थी। लेकिन वहां जाने के बाद उसके सामने जो आया, उसने उसके होश उड़ा दिए। इससे पहले कि इयाना जानती कि उसके गर्भ में लड़का है या लड़की, सामने दिखाई दे रही तस्वीर को देख वो डर गई। नर्स ने जैसे ही उसे स्क्रीन देखने को कहा, वो परेशान हो गई। 

इयाना ने बताया कि वो अपने होने वाले बच्चे की झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड थी। लेकिन स्क्रीन पर देखते ही उसकी चीख निकल गई। दरअसल, उसके गर्भ में लड़की पल रही थी। लेकिन उसका चेहरा शैतान से मिल रहा था। स्कैन के दौरान बच्ची ने आंखें खोल रखी थी। जिसे देख इयाना काफी घबरा गई। 

हालांकि, बाद में नर्स ने इयाना को बताया कि बच्ची बिल्कुल नार्मल है। और इसे लेकर चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। इसके बाद इयाना ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर इस मोमेंट को एन्जॉय किया। घर वापस आने के बाद इयाना ने बेबी के स्कैन की इमेजेस सोशल साइट्स पर शेयर की, जहां से ये वायरल हो गई। लोगों ने इस फोटो पर कई कमेंट्स किये। कई लोगों ने इसे देख हैरत जताई। तो कई लोगों ने इसे भगवान का करिश्मा ही बताया।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO