
साइबेरिया: ये तो हम सब जानते हैं कि कम तापमान में शव ज्यादा समय तक सुरक्षित रहते हैं। यही कारण है कि ठंडे प्रदेशों में दफनाए गए शव कई सालों तक सुरक्षित हालत में मिलते हैं। एक साल पहले साइबेरिया में खुदाई के दौरान मिले एक दो महीने के कुत्ते के बारे में अब जो राज खुला है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। कुत्ते की बॉडी 18 हजार साल पुरानी बताई जा रही है। एक साल तक गहन छानबीन के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया है।
फर तक थे सही सलामत
दो महीने के इस पपी की बॉडी देख कोई नहीं कह सकता कि वो 18 हजार साल पहले मर गया था। उसकी बॉडी पूरी तरह प्रिजर्व थी। यहां तक कि उसके बॉडी के फर तक सुरक्षित थे। कुत्ते के दांत भी आपस में चढ़े हुए थे। ऐसा लग रहा था मानों किसी से लड़ते हुए अचानक उसकी मौत हुई हो। इसकी फोटोज अब जाकर बाहर आई हैं। जहां से ये वायरल हो रही है।
दो प्रोफेसर्स ने खोजी थी बॉडी
इस पपी की खोज पिछले साल लव डाइलें और डेव स्टैंटन ने की थी। पहले दोनों कन्फ्यूज थे कि आखिर ये कुत्ते का बच्चा है या भेड़िये का। एक साल तक अध्यन कर ये पता चला कि ये पपी है और इसकी मौत 18 हजार साला पहले हुई थी। बर्फ में दबे होने के कारण ये इस हाल में मिला।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News