शख्स के प्यार में पागल हुई लड़की, बेशुमार दौलत लुटाकर यूं किया प्रपोज

Published : Dec 16, 2019, 05:58 PM ISTUpdated : Dec 17, 2019, 01:23 PM IST
शख्स के प्यार में पागल हुई लड़की, बेशुमार दौलत लुटाकर यूं किया प्रपोज

सार

24 साल की महिला ने अपने प्रेमी को रिश्ता पूरा होने के एक साल होने पर जिस तरीके से प्रपोज किया, उसकी तस्वीरें चीन की एक वेबसाइट चाइना प्रेस में सामने आई, जो अब वायरल हो रही हैं। 

चीन: प्यार में इंसान किसी भी हद तक गुजर जाता है। अपने पार्टनर की ख़ुशी का ध्यान रखने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। लेकिन चीन में रहने वाली एक महिला ने तो हर दायरा पार कर दिया। अपने प्रेमी के साथ एक साल पूरा होने का सेलिब्रेशन करते हुए महिला ने उसपर गिफ्ट्स की बौछार कर दी। उसने करोड़ों का गिफ्ट देते हुए प्रेमी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।  

कर दी गिफ्ट्स की बौछार 
महिला ने अपने प्रेमी के साथ एक साल पूरी होने की ख़ुशी में उसके लिए सरप्राइज प्लान किया था। महिला ने उसे अकेले में मिलने बुलाया। जैसे ही शख्स वहां आया, महिला सफ़ेद रंग की वेडिंग गाउन पहनकर वहां आई। महिला ने उसके सामने बीएमडब्लू पेश की। और करोड़ों का बंगला भी गिफ्ट किया। इसके बाद एक बुके के साथ महिला ने प्रेमी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 

शॉक्ड रह गया प्रेमी 
अपनी प्रेमिका से मिले इस गिफ्ट को देख एक बार के लिए शख्स को विश्वास नहीं हुआ। पहली बार में वो हैरान रह गया। लेकिन जब उसे अहसास हुआ कि ये असलियत है, उसने तुरंत महिला को गले से लगा लिया। सोशल मीडिया पर इनके प्रपोजल की फोटोज शेयर हुई। इसके  बाद लोगों ने उन्हें सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। 
 

PREV

Recommended Stories

3.2 लाख सैलरी होने पर भी 2.2 करोड़ का घर खरीदने में क्यों झिझक रहा युवक?
देर रात का वक्त-लड़की नशे में फुल टल्ली, वायरल हो रहा सबक देने वाला यह वीडियो