पैरासिटामोल से हुई बच्ची की मौत

Published : Sep 03, 2019, 11:11 AM ISTUpdated : Sep 03, 2019, 12:19 PM IST
पैरासिटामोल से हुई बच्ची की मौत

सार

डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। लेकिन कई बार इनकी लापरवाही के कारण लोगों की जान चली जाती है। ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड के नॉटिंघम से सामने आया, जहां पांच साल की एक बच्ची की मौत डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण हो गई। 

इंग्लैंड: यहां रहने वाली 5 साल की बच्ची की मौत डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण हो गई। बच्ची को उसके पेरेंट्स गंभीर हालत में लेकर एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी डिपार्टमेंट पहुंचे थे। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही उसकी पूरी बॉडी पर रैशेज हो गए थे। लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मात्र वायरल का शिकार बताकर पैरासिटामोल देकर डिस्चार्ज कर दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई। 

5 साल की एवा मैकफार्लेन को दरअसल, टीएसएस यानी टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम था। इस बैक्टीरियल इन्फेक्शन में बॉडी में खून के थक्के जमने लगते हैं और बॉडी ऑर्गन्स भी फेल हो जाते हैं। एवा के पेरेंट्स ने जब उसकी हालात बिगड़ती देखि तो तुरंत उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां डॉक्टर्स ने बताया कि उसे मात्र सर्दी-जुकाम है, जिस कारण वो सांस नहीं ले पा रही है। डॉक्टर्स में उसे पैरासिटामोल दिया और डिस्चार्ज कर दिया।  

एवा के पेरेंट्स के मुताबिक, घर आने के बाद उसकी हालत और बिगड़ने लगी। कुछ ही घंटों में वो और ज्यादा सीरियस हो गई। जिसके बाद वापस उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। 

एवा के पेरेंट्स ने डॉक्टर्स के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद एक कमिटी ने पूरे मामले की जांच की। जिसके बाद लोक्टोर्स की लापरवाही की बात कन्फर्म हो गई। 
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’
24 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला गोल्ड