जंगल में 28 साल की महिला को देखते ही दिल हार गए 70 के दादाजी, 4 महीने में रचाई शादी

Published : Dec 06, 2019, 01:20 PM IST
जंगल में 28 साल की महिला को देखते ही दिल हार गए 70 के दादाजी, 4 महीने में रचाई शादी

सार

कहा जाता है कि सच्चे प्यार में किसी तरह का कोई बंधन नहीं होता। यह उम्र की सीमा से भी परे होता है।

हटके डेस्क। यह गलत नहीं कहा गया है कि प्यार किसी से और कभी भी हो सकता है। साथ ही, सच्चे प्यार में कोई सीमा नहीं होती। यह उम्र के बंधनों से भी परे होता है। इसी बात को साबित किया है इंडोनेशिया के रहने वाले एक शख्स ने जिनकी उम्र 70 साल है। इन्हें जावा की रहने वाली 28 साल की एक महिला से तब प्यार हो गया, जब जब वे जंगल में पानी लेने के लिए गए थे। यह चार महीने पहले की बात है। 

बन गए दोस्त
जल्दी ही दोनों दोस्त बन गए। 70 साल के वृद्ध सज्जन अक्सर महिला के घर जाने लगे। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां और भी बढ़ने लगीं। आखिरकार, 4 महीने के तक चले इस लव अफेयर के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 

फैमिली और दोस्तों ने किया स्वागत
उनके शादी के फैसले का फैमिली और दोस्तों ने स्वागत किया और वे 27 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी काफी धूमधाम से हुई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। इसके बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू की। कुछ ने तो यहां तक कहा कि महिला ने पैसे के लिए शादी की है। 

सच्चा प्यार था उनका
पहले तो कुछ लोगों ने युवती पर पैसे के लालच के चलते शादी करने की बात कही, लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस शादी में दूल्हे को दो लाख रुपए से भी ज्यादा देने पड़े हैं, तब उन्हें समझ में आया कि लालच नहीं, सच्चे प्यार के चलते युवती ने उस उम्रदराज शख्स से शादी की है। उस युवती ने कहा कि यह अलग बात है कि उनके बीच उम्र का काफी फासला है, लेकिन इस शादी से वह काफी खुश है। उसने कहा कि उसके पति को परिवार चलाने और बच्चों का ध्यान रखने का अनुभव है, इसलिए वे एक बेहतर पति साबित होंगे। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’