झील में दिखी औरत जैसे चेहरे वाली मछली, वायरल वीडियो में किया जा रहा है दावा

Published : Nov 11, 2019, 10:19 AM ISTUpdated : Nov 11, 2019, 11:46 AM IST
झील में दिखी औरत जैसे चेहरे वाली मछली, वायरल वीडियो में किया जा रहा है दावा

सार

चीन के कुनमिंग शहर की एक झील में एक टूरिस्ट महिला औरत जैसे चेहरे वाली मछली को देख कर हैरान रह गई।

हटके डेस्क। चीन के कुनमिंग शहर की एक झील में एक टूरिस्ट महिला औरत जैसे चेहरे वाली मछली को देख कर हैरान रह गई। यह शहर अपने ग्रीन लेक, 17वीं सदी में बनाए गए एक पार्क और 8वीं सदी में बने एक एक बुद्धिस्ट टेंपल के लिए टूरिस्ट्स के आकर्षण का केंद्र है। इसे दक्षिणी चीन का ट्रासंपोर्टेशन हब भी कहा जाता है। यहां पुराने समय के बने कई ब्रिज भी हैं। महिला यूरोप की थी। वह फेमस ग्रीन लेक घूमने गई थी। वहीं पानी में उसने औरत जैसे चेहरे वाली उस मछली को तैरते देखा। उसे लगा कि मछली उसे घूर रही थी। महिला यह देख कर शॉक्ड रह गई।

महिला ने कई लोगों से पूछा
इसके बाद उस महिला ने कई लोगों से इसके बारे में पूछा। कई दूसरे टूरिस्ट्स का भी कहना था कि उन्हें भी लेक में इस तरह की मछली दिखी है। वे भी एकबारगी उस मछली को देख कर डर गए थे। उसे देखने पर ऐसा लगता है कि मछली घूर रही हो। वहां के स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी मछली कभी-कभी लेक में दिखाई पड़ती है, लेकिन उनसे आज तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

कुछ ने कहा इसे नजर का धोखा
वहीं, कुछ लोगों ने इसे नजर का धोखा बताया। उनका कहना था कि कई बार कार्प मछलियों को देखने पर लगता है कि उनक चेहरा इंसान की तरह है। पर वास्तव में कोई मछली इंसानी शक्ल वाली नहीं हो सकती। वहीं, लेक की देख-रेख करने वालों ने कहा कि उनसे पहले भी कई टूरिस्ट्स ने इसके बारे में बताया। उन्होंने इसका पता लगाने की कोशिश की। उन्हें भी कई बार लेक में ऐसी मछलियां दिखी हैं, जिनका चेहरा इंसानों की तरह लगता है। अब इसके पीछे क्या सच्चाई है, इसके बारे में कोई ठीक से नहीं जानता है। इस लेक में मछलियों का पकड़ने पर पाबंदी लगी हुई है।     

नीचे देखें वीडियो 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली