कितने प्रकार के होते हैं पति? वायरल हो रहा है ये निबंध, पढ़कर आएगी हंसी

Published : Oct 03, 2019, 05:43 PM IST
कितने प्रकार के होते हैं पति? वायरल हो रहा है ये निबंध, पढ़कर आएगी हंसी

सार

अब पतियों पर लिखी गई एक मजेदार चीज वायरल हो रही है, ये दिलचस्प चीज कुछ और नहीं पति पर एक निबंध है। 

दिल्ली. हमने कई बार पत्नियों पर लिखी गई हास्य कविताएं, चुटकुले, पत्नी पीड़ित पतियों द्वारा लिखी कहानियां, पत्नी की आरती और चालीसा बहुत बार पढ़ी हैं। अब पतियों पर लिखी गई एक मजेदार चीज वायरल हो रही है। ये दिलचस्प चीज कुछ और नहीं पति पर एक निबंध है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैलो यूजर शिवम सिंह ने इसे शेयर किया और इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे पढ़ने वाले शेयर भी खूब कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर पति पर लिखे निबंध में है क्या...

 

 

क्या लिखा है निबंध में
पति एक घरेलू प्राणी है। यह सभी घरों में अनिवार्य रूप से पाया जाता है। इस घरेलू प्राणी को पालने का पूरा अधिकार पत्नी नामक ओहदे को प्राप्त है। इसे पाने के लिए दहेज रूपी कीमत अदा करनी पड़ती है। अर्थात इसका बाजारू भाव भी बहुत अधिक है।

1. इसकी दो आंखें  होती है जिससे यह मूक रहकर मात्र देखता है।
2. इसके दो कान होते है जिससे पत्नी की डांट सुनता है।
3. इसका एक मुख होता है जिसके खुलने पर पूरी तरह से पाबंदी होती है।
4. इसकी इकलौती नाक में अदृश्य नकेल होती है।
5. यह काफी कुछ मनुष्य से मिलता जुलता प्राणी है।
6. जैसे पति होने से पूर्व में मनुष्य की श्रेणी में आता हो।

पति के प्रकार :
1. जोरू का गुलाम:  यह प्रजाती हमारे देश में बहुतायत रूप में पाई जाती है। इस प्रजाति के पति टिकाऊ, मेहनती, सीधे वा वफादार, होते हैं यह उम्दा नस्ल के होते हैं। डांट, मार, गालियां इन पर प्रभावहीन है। पालने के लिए यह पति सबसे अच्छे है।

2. जोरू का बादशाह:  यह प्रजाति धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। इसलिए सरकार जल्द से जल्द ही इसके संरक्षण के लिए बादशाह पति संरक्षण नामक एक अभियान चलाने जा रही  है।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO