ये 5 देश भी धूमधाम से मनाते हैं दिवाली

Published : Oct 26, 2019, 07:59 AM ISTUpdated : Oct 26, 2019, 10:00 AM IST
ये 5 देश भी धूमधाम से मनाते हैं दिवाली

सार

दिवाली का त्योहार भारत में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। इसे प्रकाश का पर्व कहा गया है। भारत के अलावा भी कुछ देशों में यह त्योहार मनाया जाता है। 

हटके डेस्क। दिवाली का त्योहार भारत में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। हर समुदाय के लोग दीपावली मनाते हैं। इसके साथ ही भारतीय चाहे दुनिया के किसी भी देश में रहते हों, यह त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इसे प्रकाश का पर्व कहा गया है। भारत के अलावा भी कुछ देशों में यह त्योहार मनाया जाता है। जानते हैं इसके बारे में।

1. श्रीलंका
श्रीालंका में दिवाली मनाए जाने का उल्लेख रामायण में मिलता है। श्रीलंका में काफी संख्या में तमिल लोग रहते हैं। ये दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर वे अपने घरों को सजाते हैं, देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और परंपरागत मिठाइयों का आनंद लेते हैं। दिवाली के मौके पर वे अपने घरों में दीए जलाते हैं। 

2. मलेशिया
मलेशिया में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। मलेशिया में इस त्योहार को हरी दिवाली के नाम से जाना जाता है। इस दिन यहां लोग तेल लगा कर स्नान करने के बाद मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं। दिवाली के दिन यहां सार्वजनिक अवकाश होता है। मलेशिया में आतिशबाजी पर रोक है, इसलिए यहां बम और पटाखे नहीं छोड़े जाते। दिवाली के मौके पर यहां लोग अपने घरों और गलियों को दीयों से रौशन करते हैं। वे पेपर लैम्प भी जलाते हैं, जिसे कोलम कहा जाता है। इसके अलावा, लोग रंगीन फूलों से सजावट करते हैं।

3. फिजी 
फिजी में भारतीय मूल के लोग काफी संख्या में रहते हैं। यहां लोग दिवाली बहुत ही उल्लास के साथ मनाते हैं। दिवाली के दिन यहां सार्वजनिक अवकाश होता है। दिवाली के मौके पर लोग यहां अपने घरों में दीए और मोमबत्ती जलाते हैं। वे घरों को सजाते हैं और एक-दूसरे को उपहार देते हैं। इस अवसर पर यहां मिठाइयां देने का भी रिवाज है। यहां कई स्कूलों और कॉलेजों में दिवाली पार्टी मनाई जाती है। इस दौरान वहां क्विज, संगीत और रंगोली बनाने के कॉम्पीटिशन भी होते हैं।

4. नेपाल
नेपाल में दिवाली को तिहार कहा जाता है। यह त्योहार नेपाल में बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। दिवाली का त्योहार नेपाल में लगातार 5 दिनों तक चलता है। यह नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों में दीए जलाते हैं, सजावट करते हैं और जम कर आतिशबाजी भी करते हैं। वे मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं और एक-दूसरे को मिठाइयां देते हैं। इस मौके पर यहां जानवरों की भी पूजा की जाती है। खास तौर पर कौए, कुत्ते और गायों की पूजा की जाती है। पांचवें दिन भाई टीका मनाया जाता है। इसमें बहने अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं। 

5. बाली, इंडोनेशिया
इंडोनेशिया के बाली द्वीप में दिवाली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर यहां देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लोग अपने घरों को सजाते हैं और दीए जलाते हैं। वे रंगोली बना कर भी घरों की सजावट करते हैं। लोग अपने परिचितों को उपहार और मिठाइयां देते हैं। दिवाली के मौके पर यहां देर रात तक जश्न का माहौल रहता है। यहां आतिशबाजी पर रोक है, फिर भी लोग फुझड़ियां और पटाखे छोड़ते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे के घरों में जाते हैं और बड़ों के पैर छू कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। कुछ लोग इस मौके पर जुआ भी खेलते हैं। दिवाली यहां बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है।

   
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली