
लंदन: कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल कई लोग चश्मे की जगह करते हैं तो कुछ लोग इसे अपनी आंखों के रंग को बदलने के लिए भी करते हैं। लेकिन इसे पहनने के बाद कई तरह के सेफ्टी मेजर्स अपनाने पड़ते हैं। अगर जरा-सी भी लापरवाही की तो आपको बड़ी किस्मत चुकानी पड़ जाती है।
ऐसी ही लापरवाही की लंदन में रहने वाली 20 साल की मियाको एको मुर्राय ने। मियाको छुट्टियां मनाने माल्टा गई थी। वहां समुद्र में स्विमिंग के लिए उतरी मियाको को क्या पता था कि आंखों में लेंस पंकर स्विमिंग करना उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित होगी।
स्विमिंग के दौरान मियाको अपने लेंसेस उतारना भूल गई। इसके बाद सामने से आ रही एक लहर सीधे उसकी आखों से टकराई। इसके बाद उसकी आंखों में जलन होने लगी। उस दिन उसकी आंखें लाल हो गई। लेकिन उसने इस तरफ खास ध्यान नहीं दिया। एक हफ्ते तक उसकी आंखों से लगातार पानी बहता रहा।
इसके बाद मियाको को सिर दर्द की समस्या भी होने लगी। उस समय उसने पेनकिलर्स खा लिए। लेकिन धीरे-धीरे उसकी समस्या बढ़ने लगी। उसने डॉक्टर्स से भी कंसल्ट किया, जिसके बाद डॉक्टर्स ने बताया कि उसकी आंखों में मेटल का टुकड़ा है। मियाको का इलाज चल रहा था। लेकिन इस दौरान एक सुबह उठने पर उसे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।
इसके कुछ समय बाद पता चला कि उसकी आंखों में Ancanthamoeba Keratitis हो गया है। ये एक इन्फेक्शन है, जो ज्यादातर लेंस पहनने के कारण होता है। जांच में पता चला कि लेंस पहनकर समुद्र में जाना इसकी वजह थी। मियाको ने लेंस के कारण अपनी आंखों की रोशनी खो दी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News