10 रुपए में 20 मिनट की सर्विस देगी किराए की प्रेमिका, करवा सकते हैं चुनिंदा काम

Published : Feb 02, 2020, 03:01 PM IST
10 रुपए में 20 मिनट की सर्विस देगी किराए की प्रेमिका, करवा सकते हैं चुनिंदा काम

सार

चीन अपने अजीबोगरीब कारनामों के कारण चर्चा में रहता है। फिलहाल तो इसके चर्चे कोरोना वायरस के कारण हो रहे हैं। लेकिन इस बीच चीन के गुओडोंग के एक मॉल में लगे अनोखे सेल की चर्चा हो रही है। यहां आपको किराए पर प्रेमिका मिलती है।   

चीन: वैलेंटाइन्स डे आने वाला है। जहां कपल इस दिन को लेकर तैयारियां करने में जुटे हैं, तो वहीं जो सिंगल हैं वो अपना गम भुलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन चीन के गुओडोंग शहर में बने एक मॉल ने सिंगल लोगों के लिए अनोखा ऑफर निकाला है। यहां आपको किराए पर गर्लफ्रेंड मिलेगी। वो भी मात्र 10 रुपए में।  

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा 
चीन का ये मॉल आपको 10 रुपए में प्रेमिका किराए पर देगा। 10 रुपए में आप उसके साथ 20 मिनट समय बिता सकते हैं। अगर आपको प्रेमिका को लंबे वक्त के लिए साथ रखना है तो फिर आपको टाइम के हिसाब से कीमत अदा करनी पड़ेगी।  इस ऑफर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस ऑफर में मॉल की दुकान में लड़कियां लाइन से खड़ी दिखेंगी। लोग जाकर अपनी पसंद की लड़की को रेंट पर ले सकते हैं।  

कर सकते हैं ये काम 
10 रूपये में 20 मिनट की प्रेमिका के साथ आप कई तरह के काम कर सकते हैं। आप उसके साथ मॉल में घूम सकते हैं। उसके साथ शॉपिंग कर सकते हैं। साथ बैठकर खाना खा सल्कते हैं। आप चाहे तो उससे अपना सामान भी उठवा सकते हैं। लेकिन मॉल ने साफ़ कहा है कि आप रेंट पर ली हुई लड़की को छू नहीं सकते।  

20 मिनट बाद चेंज का ऑप्शन 
अगर आपको रेंट पर ली प्रेमिका पसंद नहीं आई तो आप 20 मिनट के बाद उसे चेंज कर सकते हैं। शॉपिंग सेंटर का ये ऑफर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आपको रेंट पर ली लड़की पसंद आ गई और आप उसके साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, तो फिर आपको समय के हिसाब से पेमेंट करनी होगी। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो
'रौब के लिए दिए हैं 20 लाख' रॉन्ग साइड ड्राइविंग की तारीफ करता थार मालिक-वीडियो वायरल