
चीन: आज के समय में लोग अपना ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर बिताते हैं। कई स्पेशलिस्ट्स ने इसे हेल्थ के लिए नुकसानदायक बताया लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं होते। ऐसे कई मामले आए दिन सामने आते हैं, जिसमें मोबाइल फोन के कारण लोगों की हेल्थ पर बुरे प्रभाव देखने को मिलते हैं। लेकिन फिर भी लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं लेते। ताजा मामला चीन से सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में मोबाइल इस्तेमाल करने के कारण एक शख्स की आंखें पथरा गई।
चली गई आंखों की रोशनी
चीन के जियान प्रांत में रहने वाले वांग को हर रात मोबाइल पर गेम खेलने की आदत थी। वो हर रात डिनर करने के बाद कमरे की लाइट्स ऑफ कर गेम खेलता था। शख्स को गेम खेलते हुए ही नींद आती थी। लेकिन इस आदत के कारण उसे मुसीबत का सामना करना पड़ा। हाल ही में उसे दिखाई देना बंद हो गया। जब परिजन उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि मोबाइल की रोशनी के कारण उसकी आंखों की पुतलियां पथरा गई थी और उसे दिखाई देना बंद हो गया।
पहले होता था आंखों में दर्द
वांग को काफी समय से आंखों में चुभन होती थी। लेकिन उसने इसे इग्नोर कर दिया। हाल ही में उसे काफी तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे लेफ्ट आंख से दिखाई देना बंद हो गया। वो तो गनीमत थी कि सही समय पर डॉक्टरी मदद मिलने के कारण उसकी आंखों की रोशनी बच गई वरना वो हमेशा के लिए अंधा हो सकता था।
डॉक्टर्स की सलाह
वांग के डॉक्टर के मुताबिक, अंधेरे कमरे में लगातार मोबाइल की स्क्रीन देख गेम्स खेलने के कारण उसकी आंखों की पुतलियां जाम हो गई थी। इस कारण उसे अचानक से दिखना बंद हो गया। डॉक्टर्स ने कहा कि एक तो लगातार मोबाइल की स्क्रीन देखनी नहीं चाहिए। और अगर देख भी रहे हैं तो अंधेरे में ऐसा करने से पूरी तरह बचना चाहिए।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News