
हटके डेस्क: आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं, जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। अब देखिये ना, तेलंगाना में हत्या का एक बेहद शॉकिंग मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक शख्स की हत्या किसी इंसान ने नहीं, बल्कि उसके पालतू मुर्गे ने कर दी। शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने मुर्गे को अरेस्ट कर लिया और जेल भेज दिया। अब मुर्ग़े की कोर्ट में पेशी की बात कहीं जा रही है।
क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि ये अनोखा मर्डर 22 फरवरी को किया गया। इसमें तेलंगाना के जागतियाल जिले में रहने वाले 45 साल के थानगुल्ला सतीश ने अपने मुर्गे को कॉक फाइट में उतारा था। मुर्गों की इस लड़ाई में उनके पैरों में चाक़ू बांध दिया जाता है। इसके बाद उन्हें लड़ाया जाता है। जो भी अपने सामने वाले मुर्गे को घायल कर देता है वो जीत जाता है। सतीश के मुर्गे के पैर में बंधे चाक़ू से वो खुद ही घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने किया मुर्गे को अरेस्ट
इस मौत के बाद कहा जा रहा है कि पुलिस ने मुर्गे को अरेस्ट कर लिया है। उसे कस्टडी में रखा गया है। साथ ही हत्या के आरोप में अब उसे कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। कुछ लोगों ने तो ये भी बताया कि कस्टडी में मुर्गे के खाने-पीने का भी इंतजाम भी करवाया गया है। हालांकि, जब इस खबर ने चर्चा बटोरी तो पुलिस ने इसका खंडन किया। पुलिस ने बताया कि मुर्गे को सिर्फ सुरक्षित रखा गया है उसे अरेस्ट नहीं किया गया है।
बैन है कॉक फाइट
मुर्गे की लड़ाई इलाके में बैन है। इस वजह से लोग चुपके से इसका आयोजन करते हैं। ये कॉक फाइट भी पुलिस की जानकारी के बिना हो रही थी। लेकिन सतीश की मौत की वजह से पुलिस को इसकी खबर मिल गई। ये फाइट गांव के येलम्मा मंदिर में किया जा रहा था। जहां विरोधी मुर्गे की जगह सतीश ही कमर के नीचे से कटकर मर गया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News