कोरोना का खौफ : चीन में कुत्ते-बिल्लियों को भी लगाया जा रहा है मास्क

कोरोना वायरस का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के अलावा दूसरे देशों में भी लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। इस वायरस से  चीन में लोग इस कदर दहशतजदा हैं कि उन्होंने अपने पालतू जानवरों तक को मास्क पहनाना शुरू कर दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 15, 2020 6:47 AM IST

हटके डेस्क। कोरोना वायरस का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के अलावा दूसरे देशों में भी लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। जापान से भी कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत की खबर आई है। चीन के हुबेई प्रांत में सबसे ज्यादा लोग इस वायरस के संक्रमण से बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में लोग मौत के शिकार हो चुके हैं, वहीं वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या लाखों में है। वैसे, पूरी तरह सही आंकड़े मिल नहीं पा रहे हैं, लेकिन इस वायरस से चीन में लोग इस कदर दहशतजदा हैं कि उन्होंने अपने पालतू जानवरों तक को मास्क पहनाना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
रंग-बिरंगे मास्क पहने कुत्ते-बिल्ली बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं और उनकी तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया और ट्विटर पर वायरल हो रही हैं। लोग कुत्ते-बिल्लियों को टहलाने ले जा रहे हैं तो मास्क पहना कर। घरों में भी उन्हें मास्क पहना कर ही रखा जा रहा है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी कहना है कि पालतू जानवरों को मास्क पहना कर रखा जाना चाहिए, क्योंकि कोरोना वायरस जानवरों के जरिए तेजी से फैलता है।

मार कर फेंक रहे थे जानवरों को
कोरोना वायरस से आतंकित लोगों ने चीन में पहले पालतू जानवरों को मार कर इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया था। यह जानवरों के प्रति क्रूरता तो थी ही, इससे कोरोना वायरस का संक्रमण और भी बढ़ सकता था। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि जानवरों को मारें नहीं, मास्क पहना कर घरों में ही रखें। 

लोग कर रहे सराहना
पालतू जानवरों को मास्क पहनाए जाने की लोग सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस संकट की घड़ी में लोग जानवरों तक का इतना ख्याल रख रहे हैं, यह बहुत बड़ी बात है। लोगों में इंसानियत की भावना है। पालतू जानवर भी फैमिली मेंबर्स की तरह ही होते हैं। इसलिए उनका ख्याल वैसे ही रखना चाहिए. जैसे घर के लोगों का रखते हैं।   

Share this article
click me!