4 साल के बच्चे के मुंह से आती थी तेज बदबू, अंदर झांका तो दांतों में लगे थे बड़े-बड़े कीड़े

Published : Nov 29, 2019, 05:49 PM IST
4 साल के बच्चे के मुंह से आती थी तेज बदबू, अंदर झांका तो दांतों में लगे थे बड़े-बड़े कीड़े

सार

थाईलैंड के फुकेत में एक डेंटिस्ट ने पर्सनल फेसबुक पर अपने एक पेशेंट की स्टोरी शेयर की है। ये पेशेंट के 4 साल का बच्चा है, जिसके सारे दांत निकालने पड़े। 

थाईलैंड: छोटे बच्चों को चॉक्लेट्स और मीठी चीजें काफी पसंद होती है। बचपन में दांतों में कीड़े लगने की समस्या काफी नॉर्मल होती है। लेकिन पेरेंट्स बच्चों पर लगातार प्रेशर डालते हैं कि वो कम मीठा खाएं। लेकिन थाईलैंड के फुकेत में एक पेरेंट्स ने अपने बच्चे के प्रति लापरवाही दिखाई, जिसके बाद डॉक्टर को उसके 20 के 20 दांत निकालने पड़े। 

सड़ गए थे सारे दांत 
4 साल के बच्चे को लेकर माता-पिता 26 नवंबर को डॉक्टर के पास पहुंचे थे। उसके मुंह से काफी बदबू आ रही थी और उसमें सूजन भी थी। डॉक्टर ने जब उसका चेकअप किया तो पता चला कि उसके मुंह से बीसों दांत सड़े हुए थे। इसे देख वो भी हैरान हो गए।  

स्कूल भेज काम पर चले जाते थे पैरेंट्स 
जब डॉक्टर ने इस बारे में बच्चे के पेरेंट्स से पूछा, तो पता चला कि वो बच्चे के साथ समय ही नहीं बिताते। सुबह बच्चे को नर्सरी भेज दोनों अपने कामों में बीजी हो जाते थे। उन्होंने कभी बच्चे की हेल्थ पर ध्यान ही नहीं दिया। 

एक ही था इलाज 
डॉक्टर्स के मुताबिक, बच्चे के दांत इतने ज्यादा सड़ गए थे कि दवाइयों से ठीक होना इम्पॉसिबल था। इसका एक मात्र सोल्यूशन था बच्चे के दांत निकाल देना। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो बच्चे के दांतों के नीचे मौजूद नसें प्रभावित हो जाती। इसलिए उन्हें बच्चे के मुंह के सारे दांत निकालने पड़े।  

अब 8 साल बाद निकलेंगे दांत 
इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने बच्चे को 14 एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लगाए। साथ ही 18 टांके भी लगाए। अब बच्चे को दूसरे दांत आने के लिए कम से कम आठ साल का इंतजार करना पड़ेगा।  
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’