
वॉशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार अमेरिकी दौरे पर गए हैं। उनके इस दौरे की वर्ल्ड मीडिया में जोरदार चर्चा हो रही है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी, 2017 को डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हरा कर अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभाला था। वे अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति हैं। रिपब्लिकन कैंडिडेट ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन बीच मुकाबला बहुत कड़ा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसने यह भविष्यवाणी की थी कि ट्रम्प ही अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। बता दें कि यह भविष्यवाणी किसी ज्योतिषी ने नहीं, बल्कि एक बंदर ने की थी।
कैसे बंदर ने की थी यह भविष्यवाणी
चीन के इस बंदर ने शिन्हुआ के इकोलॉजिकल पार्क में ट्रम्प के अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने की भविष्यणाणी की थी। गेडा नाम का यह बदर भविष्यवाणी करने में एक्सपर्ट माना जाता है। शिन्हुआ के इकोलॉजिकल पार्क में ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन के दो आदमकद कटआउट रखे गए। इसके बाद बंदर को वहां ले जाया गया।
क्या किया बंदर ने
चाइनीज बंदर गेडा को जब दोनों कटआउट के पास ले जाया गया तो उसने डोनाल्ड ट्रम्प के कटआउट पर अपना हाथ रखा। इतना ही नहीं, उसने ट्रम्प के चेहरे पर चुंबन भी लिया। इस दौरान पीले रंग की टी-शर्ट पहने वह बंदर बहुत खुश नजर आया और उसने उछल-उछल कर अपनी खुशी का इजहार किया।
पहले भी इस बंदर ने की थी कई सटीक भविष्वाणी
इसके पहले भी इस बंदर ने कई सटीक भविष्यवाणी की थी। 2016 में यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप को लेकर इस बंदर ने सही भविष्यवाणी की थी। इसने पुर्तगाल के विजयी होने की भविष्यवाणी की थी। बता दें कि इस चैम्पियनशिप में पुर्तगाल का मुकाबला फ्रांस से था। बंदर ने पुर्तगाल के झंडे को चुना था।
भविष्यवाणी के बदले लेता है केला
गेडा नाम का यह बंदर किसी भविष्यवाणी को करने के बदले बस केला लेता है। दूर-दूर से लोग इस बंदर को भविष्याणी करने के लिए बुलाने आते हैं। बंदर इस वजह से बहुत व्यस्त रहता है। बंदर के मालिक का कहना है कि उसे पता नहीं कि बंदर ऐसा कैसे करता है। वह एक सामान्य बंदर है और उसने उसे बहुत प्यार से पाला-पोसा है। वह उसका बहुत ध्यान रखता है। बंदर के मालिक का कहना है कि वह उसके बगैर नहीं रह सकता।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News