चार यार मिले, 14000 फीट की ऊंचाई से डाइविंग की और वहीं मनाई पिज्जा पार्टी

Published : Mar 01, 2021, 12:02 PM IST
चार यार मिले, 14000 फीट की ऊंचाई से डाइविंग की और वहीं मनाई पिज्जा पार्टी

सार

पिज्जा पार्टी के लिए लोग कुछ भी कर गुजरते हैं, लेकिन चार दोस्त ऐसा भी करेंगे, शायद कोई सोच भी नहीं सकता। चार दोस्तों ने 1400 फीट की ऊंचाई से डाइविंग की और फिर हवा में ही पिज्जा पार्टी मनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

हम सबमें से कइयों ने खूब पिज्जा पार्टी की होंगी। कभी दोस्तों के साथ ऊंची पहाड़ी पर बैठकर पिज्जा खाया होगा या किसी जंगल में। पिज्जा कॉर्नर पर पिज्जा खाना आम बात है। लेकिन इन चार दोस्तों ने हवा में पिज्जा पार्टी की। चार स्काइडाइवर्स ने आसमान में करीब 1400 फीट की ऊंचाई से डाइविंग की। इसके बाद वहीं आसमान में पिज्जा खाया। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। 

अमेरिका का है मामला
यह मामला अमेरिका के टैक्सास का बताया जाता है। इंडिया टाइम्स के अनुसार, चारों दोस्त इस स्टंट की कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। स्काइडाइविंग के समय दो लोगों के हाथ में पिज्जा का डिब्बा होता है। इसके बाद सभी हवा में उड़ते हुए पिज्जा खाते दिखाई देते हैं।

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

हरियाणा बैंक्वेट हॉल में वॉशरूम के साइन बोर्ड पर शिवाजी महाराज और रानी पद्मिनी की तस्वीरें, विवाद-WATCH
लड़की ने बच्चों को बचाने के लिए लिफ्ट के दरवाज़े बंद किए, देखिए दिल दहला देने वाला CCTV